• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL: मुंबई ने KKR को 10 रन से दी मात, राहुल ने झटके 4 विकेट

Writer D by Writer D
14/04/2021
in Main Slider, खेल, राष्ट्रीय
0
IPL 2021
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। IPL 2021 में मुंबई इंडियंस ने एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को 10 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 152 रनों पर सिमट गई। जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट पर 142 रन ही बना सकी।

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को शुभमन गिल और नीतीश राणा ने सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। इस साझेदारी को तोड़ा दीपक चाहर ने। उन्होंने नौवें ओवर में 72 के कुल स्कोर पर शुभमन गिल को कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराकर मुंबई को पहली सफलता दिलाई।

11वें ओवर में 84 के कुल स्कोर पर राहुल चाहर ने राहुल त्रिपाठी को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच कराकर केकेआर को दूसरा झटका दिया। त्रिपाठी ने 5 रन बनाए।13वें ओवर में 104 के कुल स्कोर पर राहुल चाहर ने इयोन मोर्गन (07) को भी चलता कर केकेआर को तीसरा झटका दे दिया। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर 122 के कुल स्कोर पर राहुल चाहर ने नीतीश राणा को आउट कर मैच का अपना चौथा विकेट लिया। राहुल की गेंद पर डीकॉक ने राणा को स्टम्प किया। राणा ने 47 गेंदों पर 57 रन बनाए।

IPL 2021: मुंबई ने छीनी कोलकाता के हाथों से जीत

इस दौरान उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाए। अगले ही ओवर में क्रुणाल पांड्या ने शाकिब अल हसन को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराकर केकेआर को पांचवां झटका दिया। शाकिब ने 09 रन बनाए। केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी और बोल्ट ने इस ओवर में 4 रन देकर दो विकेट लिए और केकेआर को 142 रनों पर रोक दिया और मैच मुंबई ने 10 रन से जीतकर दो अंक हासिल किए। दिनेश कार्तिक 8 और हरभजन सिंह 2 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मुंबई की तरफ से राहुल चाहर ने 4, ट्रेंट बोल्ट ने 2 व क्रुणाल पांड्या ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 152 रनों पर सिमट गई। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 56 और कप्तान रोहित शर्मा ने 43 रन बनाए। वहीं, केकेआर की तरफ से आंद्रे रसल ने केवल दो ओवरों में 5 विकेट झटके।

इस मुकाबले में केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। मुंबई की शुरुआत खराब रही और केवल 10 रनों के कुल स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने 2 रन के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी के हाथों डिकॉक को कैच करवा टीम को पहला झटका दिया। टॉप फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने आते ही मोर्चा संभाल लिया और दनदना शॉट लगाते हुए महज 33 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान 6 चौके जमाए जबकि 2 छक्का भी लगाया। 86 के कुल स्कोर पर सूर्यकुमार 56 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर शुभमन गिल को कैच दे बैठे।

सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद मुंबई के बल्लेबाज एक के बाद एक आते गए और पवेलियन लौटते गए। रही सही कसर रसल ने पूरी कर दी। उन्होंने 18वें ओवर में 2 विकेट लिए फिर इसके बाद 20वें ओवर में 3 विकेट लेकर मुंबई की पारी 152 रनों पर समेट दी।

केकेआर की तरफ से रसल ने 5, पैट कमिन्स ने दो, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया।

Tags: IPLIPL 2021ipl newsmi vs kkr
Previous Post

भयावह हुआ कोरोना : पिछले 24 घंटों में 1.85 लाख नए संक्रमित, 1025 की मौत

Next Post

Facebook का इस टूल से यूसेर्स पोस्ट, कंटेंट व वीडियो के संबंध में कर सकेंगे अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

स्वीडन से CM सैनी का एक्शन, धान भीगने पर अधिकारियों को फटकार

17/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तराखंड

महानवमी पर उत्तराखण्ड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

17/10/2026
Next Post
Facebook new tool

Facebook का इस टूल से यूसेर्स पोस्ट, कंटेंट व वीडियो के संबंध में कर सकेंगे अपील

यह भी पढ़ें

CM Yogi

अटल जी के प्रति देश-प्रदेश के अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं ‘युवा कुम्भ’ जैसे आयोजनः सीएम योगी

24/12/2024

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया ‘योद्धा’ का फर्स्ट लुक, जानिए मूवी की रिलीजिंग डेट

18/11/2021
Arrested

पच्चीस हजार रुपये के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

26/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version