• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रो. अरुण कुमार का 90 वर्ष की आयु में निधन

Writer D by Writer D
15/04/2021
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bihar Legislative Council Prof. Arun Kumar died

Bihar Legislative Council Prof. Arun Kumar died

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रो. अरुण कुमार का कल देर रात निधन हो गया। वह लगभग 90 वर्ष के थे।

विधान परिषद के जनसंपर्क अधिकारी अजीत रंजन ने गुरुवार को यहां बताया कि वयोवृद्ध पूर्व सभापति प्रो. अरुण कुमार पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। बुधवार देर रात राजधानी पटना के पटेल नगर स्थित आवास पर उनका निधन हो गया। उनके तीन संतान हैं।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश भारत में बिहार के रोहतास जिले के मछनहट्टा (दुर्गावती) में 02 जनवरी 1931 को जन्में श्री अरुण कुमार ने स्नातकोत्तर तक की शिक्षा हासिल की। वह 05 जुलाई 1984 से 03 अक्टूबर 1986 तक विधान परिषद के सभापति और 16 अप्रैल 2006 से 04 अगस्त 2009 तक परिषद के कार्यकारी सभापति रहे।

प्रो. कुमार विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की स्थापना के जरिए समाज के बौद्धिक विकास एवं सामूहिक चेतना की जागृति के लिए सदैव प्रयासरत रहे। वह मानव भारती के महामंत्री भी रहे। साथ ही उन्होंने मानव भारती प्रभृति साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं के संस्थापक अध्यक्ष और मंत्री पद का दायित्व भी निभाया।

श्री कुमार को उत्कृष्ट संसदीय कार्यों के लिए वर्ष 1996 में राजीव रंजन पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ उनकी साहित्य में भी गहरी रुचि थी। निराला पुष्पहार तथा कई पत्र-पत्रिकाओं में उनकी अनेक रचनाएं प्रकाशित हुई। उन्हें वृंदावन लाल वर्मा के उपन्यास पर शोध-कार्य संपन्न करने का गौरव भी प्राप्त है। इसके अलावा वह साहित्य एवं ललित कला संबंधी गोष्ठियों का आयोजन भी करते रहे।

Tags: Bihar Legislative Council Prof. Arun Kumarbihar newsbihar politics
Previous Post

15 अप्रैल राशिफल: इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन

Next Post

उप्र पंचायत चुनाव प्रथम चरण के 18 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरु

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
up panchayat election

उप्र पंचायत चुनाव प्रथम चरण के 18 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरु

यह भी पढ़ें

Ramlala

अब तक करीब साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन

27/06/2025
CM Bhajan Lal

प्रधानमंत्री की विजनरी लीडरशिप से देश में विकास को मिली अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री

13/11/2024

कुदरत ने किया बद्रीनाथ धाम का अद्भुत श्रंगार, तस्वीर देखकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

06/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version