• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपर मुख्य सचिव ने कसे पुलिस के पेंच, कहा- कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से कराए पालन

Writer D by Writer D
16/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अवनीश अवस्थी Avnish Awasthi

अवनीश अवस्थी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से उत्तर प्रदेश में हाहाकार मचा है। शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने लखनऊ में कई जगहों का दौरा कर इंतजाम का जायजा लिया। अपर मुख्य सचिव गृह के साथ ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया, डीसीपी ईस्ट संजीव सुमन समेत कई पुलिस अफसर भी साथ रहे।

अपर मुख्य सचिव गृह ने सड़कों पर बिना मास्क घूम रहे लोगों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मातहत पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से कराएं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटें। संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के पेच कसे। मुख्य सचिव गृह ने निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा की इसका पालन गंभीरता और सख्ती से कराएं. फिर नार्थ, साउथ और सेंट्रल जोन में भी कोरोना संक्रमण से बचने के इंतजामों का जायजा लिया।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बाद सरकार ने हर रविवार साप्ताहिक बंदी का ऐलान किया है। अपर मुख्य सचिव गृह ने साप्ताहिक लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सरकार कोरोना वायरस से बचाव के अपने इंतजाम करेगी। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कई पाबंदियां लागू की गई हैं। इनका उल्लंघन करने पर पुलिस आपके साथ बेहद सख्ती से पेश आएगी।

अमौसी एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ से अधिक के सोने के बिस्किट बरामद

शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब हर रविवार को होने वाला लॉकडाउन हर शनिवार को रात आठ बजे से शुरु होकर सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगा। इस दौरान सभी जगह पर कुछ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान सार्वजनिक यातायात सुविधाएं भी बंद रहेगी। यानी आप एक जगह से दूसरी जगह नहीं जा सकेंगे।

लॉकडाउन लगने की स्थिति में लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है। आवश्यक सेवाओं के अलावा लोगों को सिर्फ दवा या खाने-पीने की जरूरी चीजों के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति होती है। इस लॉकडाउन के दौरान सरकार का सभी को निर्देश है कि वह लोग अपने घरों में ही रहें।

दरोगा की अनोखी पहल, कोविड-19 से जंग लड़ने के लिए गोद लिया गांव

लॉकडाउन में गैर जरूरी गतिविधियों को रोक रहेगी। यातायात के सार्वजनिक साधन बंद रहेंगे। कहीं पर भी निजी वाहन से जाने वालों को अनिवार्यता का प्रमाण देना होगा। लॉकडाउन में सामान्य कामकाज की इजाजत नहीं है। आवश्यक सेवा के दायरे में नहीं आने वाली किसी कंपनी के खुला रहने पर सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

Tags: Avneesh Awasthicovid-19 protocolKanpur UP NewsLucknow News
Previous Post

अमौसी एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ से अधिक के सोने के बिस्किट बरामद

Next Post

चाहर के कहर के आगे पंजाब किंग्स के शेर हुए ढेर, चेन्नई ने 6 विकेट से जीता मैच

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
chennai won the match

चाहर के कहर के आगे पंजाब किंग्स के शेर हुए ढेर, चेन्नई ने 6 विकेट से जीता मैच

यह भी पढ़ें

Tokyo Olympics

Tokyo Olympic: भारत का मिला पहला मेडल, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

24/07/2021
Sunscreen

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

29/06/2026
murder

दलित प्रॉपर्टी डीलर की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से गर्दन पर किए कई वार

16/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version