• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दवाओं में ना हो कमी, अस्पतालों में रहे 36 घंटे का ऑक्सीज़न बैकअप : सीएम योगी

Writer D by Writer D
18/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi government

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना दिन बा दिन बेकाबू हो रहा है। वैश्विक महामारी कोविड-19 को काबू करने के लिए रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 को कई अहम निर्देश दिए। कोरोना के मैनेजमेंट के लिए गठित टीम-11 से सीएम योगी ने कहा कि जो लोग बगैर मास्क घूम रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती की जाए। ऐसे लापरवाह लोगों से पहली बार पकड़े जाने पर 1,000 रुपये और दूसरी बार बिना मास्क पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लिया जाए। उन्होंने ये भी बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति और बेहतर करने के लिए 10 नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने हैं।

सीएम योगी ने निर्देश दिए कि ऑक्सीजन के संबंध में अगले 15 दिनों की अनुमानित मांग के अनुरूप उपलब्धता बनाई रखी जाए। इसके साथ-साथ प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई में भी संतुलन बनाए रखा जाए। हर एक अस्पताल में कम से कम 36 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप होना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने में बिल्कुल भी देरी न की जाए।

सीएम योगी ने कहा, किसी भी जीवन रक्षक दवा या होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की मेडिकल किट की दवाओं में कोई कमी न हो। रेमडेसिविर की अनुमानित मांग उत्पादन करने वाली कंपनियों को भेजी जाए। ये भी ध्यान रखा जाए कि दवाओं की सप्लाई चेन बाधित न हो।

पीएम मोदी की अपील का असर, कुंभ मेले से उखड़ने लगे जूना अखाड़े के तंबू

उन्होंने कहा, लखनऊ, प्रयागराज, मुरादाबाद, झांसी, कानुपर सहित संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित करीब 12 जिलों में आईसीयू और आइसोलेशन बेड्स की क्षमता दोगुनी किए जाने की जरूरत है। इसकी जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री की है। कानपुर में जीएसवीएम, रामा मेडिकल कॉलेज और नारायणा मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाए। ये सभी हॉस्पिटल अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करें। सीएम ने ये भी कहा कि औद्योगिक कार्य जारी रहें। रविवार को केवल वही यूनिट्स बंद रहेंगी, जहां पहले से ही रविवार को छुट्टी रहती है।

सीएम योगी ने किसी भी हालत में भीड़ के इकट्ठे होने पर रोक लगाने को कहा है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी दशा में भीड़ इकट्ठी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने टीम-11 से कहा कि ये आपकी जिम्मेदारी है कि सार्वजनिक स्थल पर भीड़ न हो। सामान का लेन-देन करने वाले लोग मास्क और ग्लव्स का इस्तेमाल जरूर करें।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कोरोना पॉज़िटिव, हुए होम आइसोलेट

धर्मस्थलों में 5 से ज्यादा लोग एक समय में न जाएं। इसके अलावा उन्होंने सैनिटाइजेशन में तेजी लाने को कहा है। सीएम ने पंचायत चुनाव में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी प्रबंध करने को भी कहा है। ये भी कहा है कि जिन महिलाओं के बच्चे छोटे हैं, उन्हें चुनाव ड्यूटी में न लगाया जाए।

Tags: cases of corona in UPcm yogicorona blast in upcorona in UPYogi News
Previous Post

पीएम मोदी की अपील का असर, कुंभ मेले से उखड़ने लगे जूना अखाड़े के तंबू

Next Post

BCCI के पूर्व CEO राहुल जौहरी कोरोना पॉज़िटिव, खुद को किया आइसोलेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
Former BCCI CEO Rahul Johri Corona Positive

BCCI के पूर्व CEO राहुल जौहरी कोरोना पॉज़िटिव, खुद को किया आइसोलेट

यह भी पढ़ें

CM Yogi

Ayodhya Gangrape: योगी का एक्शन, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी की सम्पत्ति की जाँच शुरू

02/08/2024
waterfall

30 वर्ष बाद अचानक फिर बहने लगा प्राचीन झरना, पांडवों के तप से हुआ था प्रकट

12/09/2021
Supreme Court

पेगासस जासूसी मामले में CJI ने याचिकाकर्ताओं से पूछा सवाल- FIR क्यों नहीं की?

05/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version