• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो दिन से लापता मासूम का शव बोरे से मिला, तंत्र विद्या को लेकर हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
19/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
dead body found

dead body found

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के फिरोजाबाद थाना के बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र छारबाग में दो दिन से लापता एक मासूम बच्चे का शव रविवार को बंद बोरे में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। मौके रखी तस्वीरों व पूजा के सामान से बच्चे की तंत्र विद्या को लेकर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र नई आबादी छारबाग निवासी श्रीकृष्ण निषाद का पुत्र अमित कुमार (05) 16 अप्रैल को अपने घर के सामने खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों द्वारा मासूम की काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता न चलने पर परिजनों ने थाने पर बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

शादी का झांसा देकर कई लड़कियों से करोड़ो की ठगी करने वाला फर्जी अफसर गिरफ्तार

परिजन व पुलिस बच्चें की तलाश में जुटे थे। इधर रविवार को मौहल्ले की ही एक महिला सरकारी टयूबवेल पर पानी भरने जा रही थी, तभी उसे वहां सीढ़ियों के पास एक प्लास्टिक के बोरे पर काफी मक्खियां भिनक रही थी। बोरे से खून बहने के साथ ही बदबू आ रही थी। यह देख उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर आ गये। जब बोरे को खोलकर देखा गया तो उसमें एक बालक का शव मिला।

इधर, जानकारी होते ही अमित के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। जिन्होंने शव की शिनाख्त अमित के रूप में की। इधर शव मिलते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गयी। क्षेत्रिय लोगों व परिजनों ने मौके पर मौजूद तस्वीरों व पूजा आदि का सामान मिलने से बालक की तंत्र विद्या के चलते हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस पूरे मामले पर गहनता से जांच कर रही है।

 रोजा तोड़कर निभाया मानवता का धर्म, किया प्लाज्मा डोनेट

इस सम्बंध में थाना प्रभारी बसई मौहम्मदपुर महेश सिंह ने बताया कि इस मामले में हत्या कर शव को गायब करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

Tags: coronavirus up newscrime newsMurder News
Previous Post

इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Next Post

कोरोना पर राजनीति उचित नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
Corona

कोरोना पर राजनीति उचित नहीं

यह भी पढ़ें

सुसाइड और मर्डर सुशांत बायोपिक

हमशक्ल सचिन तिवारी की फिल्म नहीं है दिवंगत एक्टर की बायोपिक

27/07/2020
Makhana Bhel

हल्की भूख को शांत करेगा ये टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स

20/12/2025
oxygen express reached to delhi

ऑक्सीजन एक्सप्रेस 70 टन ‘प्राणवायु’ ऑक्सीजन लेकर दिल्ली पहुंची

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version