Main Sliderमनोरंजन

जल्द ही बड़े पर्दे पर आलिया के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं पार्थ

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित शो ‘कसौटी ज़िन्दगी की’ से नाम कमाने वाले एक्टर पार्थ समथान जल्द ही बॉलिवुड डेब्यू कर सकते हैं। जल्द ही वे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज ‘मैं हीरो बोल रहा हूं’ से डेब्यू करने जा रहे हैं। खबरें हैं कि वे आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। हाल ही में उन्होंने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बताया है।

इंडियन आइडल के सेट पर ही क्यों गुस्सा हुई नेहा कक्कड़, जानिए वजह

उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू की खबर को लेकर कहा- ‘ये सच है और मैं इस साल इसकी शूटिंग करने वाला हूं। मैं बहुत एक्साइटेड हूं और उम्मीद करता हूं कि सब ठीक से हो जाए। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन की प्रक्रिया में है।’

अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

बता दें कि पहले ऐसी चर्चा थी कि पार्थ संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के साथ काम करेंगे, लेकिन इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button