• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेमडेसिविर बनानेवाली कंपनी का शीर्ष अधिकारी ही कर रहा था कालाबाजारी, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/04/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कथित कालाबाजारी करने को लेकर दमन की एक औषधि निर्माता कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी और उसके सहायक को गुजरात के वलसाड जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 के इलाज के लिए इस इंजेक्शन की भारी मांग है।

वलसाड जिला पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह जाला ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों की पहचान दमन की ब्रुक फार्मा के तकनीकी निदेशक मनीष सिंह और उसके सहयोगी वरूण कुंद्रा के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि कुंद्रा की दमन में फर्नीचर की दुकान है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया टोल फ्री नम्बर, कोविड-19 के मरीज ले सकते है परामर्श

उन्होंने बताया कि दोनों को वलसाड जिले के वापी कस्बे से 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से रेमडेसिविर इंजेक्शन की 18 शीशी बरामद की गईं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को इस बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुंद्रा रेमडेसिविर के इंजेक्शन बगैर लाइसेंस के अत्यधिक दाम पर बेच रहा है, जिसके बाद एक जाल बिछाया गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद एक पुलिसकर्मी को ग्राहक के वेश में कुंद्रा के पास भेजा गया और आरोपी एक इंजेक्शन 12,000 रुपये में और 12 इंजेक्शन 1.44 लाख रुपये में बेचने के लिए राजी हुआ, तभी उसे पकड़ लिया गया।

उत्तराखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बची सिंह रावत का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

जाला ने बताया कि कुंद्रा ने दावा किया कि उसने यह दवा अपने मित्र मनीष सिंह से खरीदी थी, जिसके बाद सिंह को इंजेक्शन की छह शीशी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उनहोंने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।

Tags: black marketing of remedisivir injectioncrime news
Previous Post

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया टोल फ्री नम्बर, कोविड-19 के मरीज ले सकते है परामर्श

Next Post

इस जिले मे स्थापित होगा आक्सीजन प्लांट, योगी सरकार ने दे स्वीकृति

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini met the Governor.
राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
cm helpline 1076
छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मजबूत हो रहा सुशासन, शिकायतों के त्वरित समाधान से बढ़ा लोगों का भरोसा

03/08/2026
Next Post
cm yogi

इस जिले मे स्थापित होगा आक्सीजन प्लांट, योगी सरकार ने दे स्वीकृति

यह भी पढ़ें

Road Accident

SSC की परीक्षा देने जा रही युवती की सड़क दुर्घटना में मौत

03/12/2022
Varuthini Ekadashi

इंदिरा एकादशी व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजन व व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

10/09/2024
Electricity workers

रंग लाई ऊर्जा मंत्री की पहल एवं अपील, विद्युत कर्मचारियों ने वापस लिया आंदोलन

13/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version