• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बची सिंह रावत का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Writer D by Writer D
18/04/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
BJP President Bachi Singh Rawat dies

BJP President Bachi Singh Rawat dies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत का रविवार को ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशक, मंत्री व भाजपा नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। बचीसिंह रावत चार बार के सांसद और दो बार विधायक भी रहे है।

बची सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन उन्हें फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत के बाद एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया था। कल तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया था। विभिन्न परीक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें उचित उपचार के लिए शीघ्र ही आईपीडी में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन चिकित्सक काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचा सकें। वहीं बची सिंह के निधन की सूचना पर प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है।

पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय से चलेगा ‘कंट्रोल रूम फाॅर कोविड’

एम्स के स्टाफ ऑफिसर डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि रविवार रात उनकी हालत अचानक और बिगड़ गई। रात करीब पौने नौ बजे उनका निधन हो गया। उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव थी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मेें स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बची सिंह रावत के निधन पर शोक जताते हुए संवेदना व्यक्त की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत के निधन पर शोक जताते हुए उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। कौशिक ने बची सिंह को जनता के प्रति समर्पित जननेता बताया। स्व. रावत उत्तराखंड में भाजपा अध्यक्ष भी रहे और केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के विकास में अहम योगदान दिया।

कोरोना के हालात पर  पीएम मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए : ममता

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बची सिंह के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक सरल मृदुभाषी व जनता के बीच लोकप्रिय नेता बताया। बचीसिंह रावत एक जमीनी कार्यकर्ता थे। जो चमक दमक व राजनीतिक दाव पेंच से दूर रहते थे । उनके निधन से राज्य ने एक मेहनती व सरल नेता खो दिया है।

Tags: BJP President Bachi Singh Rawat diescm tirath singh rawatUttrakhand News
Previous Post

पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय से चलेगा ‘कंट्रोल रूम फाॅर कोविड’

Next Post

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया टोल फ्री नम्बर, कोविड-19 के मरीज ले सकते है परामर्श

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
Next Post
toll free number for covid patient

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया टोल फ्री नम्बर, कोविड-19 के मरीज ले सकते है परामर्श

यह भी पढ़ें

Farmers Protest

Farmesr Protest: किसानों की बैठक खत्म, किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कही ये बात

21/02/2024
CM Yogi heard the problems of 150 people in Janta Darshan

समस्याओं का निदान कराएं, पीड़ितों को न्याय दिलाएं: मुख्यमंत्री

16/03/2025
smugglers arrested

प्रधान पति समेत तीन तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार, लाखों की शराब बरामद

12/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version