• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खांसने पर हुआ खूनी संघर्ष, बीजेपी नेता ने जमकर मचाया उत्पात

Writer D by Writer D
20/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, राजनीति
0
Bloody Clash

bloody clash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक शख्स को खांसी आई तो दूसरे ने उसे बुरी तरह पीट दिया। जब इसका कुछ लोगों ने विरोध किया तो पीटने वाले शख्स ने हवाई फायरिंग कर दी। यह मामला डेरापुर कोतवाली क्षेत्र का है।

दरअसल कानपुर देहात के डेरापुर कोतवाली क्षेत्र के कांधी गांव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव प्रचार हो रहा था। इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और बीजेपी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प के पीछे वजह यह बताई गई कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नरेश को पोस्टर लगाते वक्त गले में खराश का अहसास हुआ और उनसे खांस दिया।

देश के सबसे बड़े व्यापारी नेता श्याम बिहारी मिश्रा का कोरोना से निधन

वहीं पर अपनी पत्नी के लिए वोट मांग रहे बीजेपी नेता प्रवेश कटिहार भी थे। उन्होंने नरेश की बेरहमी से पिटाई कर दी। तब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। इस विरोध से बौखलाए बीजेपी नेता प्रवेश कटियार ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को खदेड़ते हुए हवाई फायरिंग की। बताया जाता है कि यह सारी वारदात डेरापुर कोतवाली की कांधी चौकी के सामने हुई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर पत्थर भी चलाए हैं, जिससे समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और ग्रामीण चोटिल हुए हैं।

पुलिस चौकी के सामने हुए बवाल की सूचना तत्काल चौकी प्रभारी ने आला अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर कोतवाल डेरापुर पहुंच गए. पुलिस के अनुसार, इस मामले में समाजवादी पार्टी की तरफ से एक तहरीर मिली है। बीजेपी की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं की गई है।

कोरोना पर भारी पड़ी आस्था, माता के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं भीड़

जिले के पुलिस कप्तान केशव कुमार का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। अगर हवाई फायरिंग हुई है तो उस व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जिसने फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया है। फिलहाल मामले की जांच एएसपी को सौंप दी गई है और जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newsup newsup panchayat chunav
Previous Post

देश के सबसे बड़े व्यापारी नेता श्याम बिहारी मिश्रा का कोरोना से निधन

Next Post

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, 5 ओवर का खेल खत्म

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post
Mumbai Indians won the toss

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, 5 ओवर का खेल खत्म

यह भी पढ़ें

keshav maurya

पत्थरबाजों और दंगाईयों की पिटाई से अखिलेश को क्यों होता है दर्द : केशव मौर्य

12/06/2022
CM Dhami

वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

06/01/2026

हुनर हाट का जायजा लेने पहुंचे जल शक्ति मंत्री, तैयारियों का किया निरीक्षण

13/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version