• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना पर भारी पड़ी आस्था, माता के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं भीड़

Writer D by Writer D
20/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, बांदा
0
mahaashtami

mahaashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन महाष्टमी के अवसर पर आज देवी मंदिरों में कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन नहीं किया गया। देवी भक्तों ने बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की व अठवाई चढ़ाई।

शहर में स्थित प्रसिद्ध महेश्वरी देवी मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देवी मां के जयकारों के साथ घंटे घड़ियाल की आवाज गूंजती रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रतीकात्मक देवी प्रतिमा के समक्ष अठवाई चढ़ाई (हलुवा-पूरी) व नारियल फोड़कर पूजा अर्चना की। महिला श्रद्धालुओं का सबसे ज्यादा रेला इसी मंदिर में देखने  को मिला।

यहां अठवाई चढ़ाने व पूजा अर्चना की होड़ सी मची रही। साथ ही हवन कुंड के समीर अगरबत्ती जलाने वालों की भीड़ रही हालांकि भारी भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इसी तरह अलीगंज में काली देवी, कटरा में मरही माता सिंह वाहिनी देवी, खुटला में कालका देवी व मढ़िया नाका में महामाई मंदिर में देवी भक्तों की भीड़ रही।

इसी तरह मरही माता मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। यहां प्रतिदिन कन्याओं को भोजन कराने की व्यवस्था है। इसी तरह सिंह वाहिनी मंदिर में भी कन्या भोज का सिलसिला आज भी चलता रहा। वही मनोकामना पूरी होने पर लेट कर परिक्रमा करते हुए कई देवी भक्त मंदिर पहुंचे।साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के देवी भक्त भी जवारा लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं। महेश्वरी देवी मंदिर में देर देर शाम तक श्रद्धालुओं तांता लगा रहेगा।

आंखों में मिर्च झोंक कर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

इस संबंध में मंदिर के पुजारी का कहना है कि मंदिर आने वाले भक्तों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। कमेटी के द्वारा सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है इसके बाद भी अनेक देवी भक्त नियमों की परवाह न करते हुए पूजा अर्चना करने के लिए अड़े रहे, जिससे इसे कई बार व्यवस्था छिन्न-भिन्न हुई।

Tags: banda newsChaitra navratriChaitra Navratri 2021Happy Chaitra Navratri 2021maa mahagauriup news
Previous Post

आंखों में मिर्च झोंक कर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

हिना खान के पिता का कार्डियक अरेस्ट से निधन, सदमे में एक्ट्रेस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post
hina khan

हिना खान के पिता का कार्डियक अरेस्ट से निधन, सदमे में एक्ट्रेस

यह भी पढ़ें

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
terrorists encounter

अनंतनाग में मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

24/02/2021

19 जनवरी राशिफल : आज इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version