• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला के परिसर में ‘राम जन्मभूमि मंदिर’ का ‘मॉडल’ विराजमान

Writer D by Writer D
21/04/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ramlala

रामलला के परिसर में 'राम जन्मभूमि मंदिर' का 'मॉडल' विराजमान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जन्मभूमि में विराजमान रामलला के परिसर में मंगलवार को राम जन्म भूमि मंदिर का मॉडल विराजमान रामलला के अस्थाई मंदिर के ठीक सामने ट्रस्ट के सदस्यों ने स्थापित कराया। जिससे अब रामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धांलु मंदिर निर्माण के लिए चिन्हित मॉडल का दर्शन कर सकेंगे।

इस मॉडल को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हैदराबाद से मंगवाया है। वहीं जनपद में भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए रामनवमी के पावन पर्व पर रामलला के प्राकट्य से पहले रामजन्मभूमि का पट आम श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार से बंद हो गया। हालांकि रामलला के दरबार में प्रभु श्रीराम की सेवा व नित्य की पूजा-अर्चना, आरती होती रहेगी। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भी सादगी पूर्वक मनाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के इस जिले में 24 घण्टे में रेकॉर्ड 968 लोगों ने दी कोरोना को मात

हनुमानगढ़ी में भी दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। मध्याह्न में जब श्रद्धालुओं को रोका गया तो पहले लोगों को लगा कि भगवान को भोग लगाने के लिए रोका गया है। करीब आधे घंटे की प्रक्रिया पूरी होने बाद पुलिस कर्मियों ने बताया कि तीन दिनों तक दर्शन-पूजन बंद रहेगा।

वहीं रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट एके मिश्र ने बताया कि कोरोना के दूसरे लहर की तीव्रता व डेथ रेट को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख मंदिरों के संचालकों से मंदिरों में बाहरी लोगों के प्रवेश को प्रतिबिंबित करने पर सहमति हो गयी है।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी का निधन, 2013 में राहुल गांधी को दिया था झटका

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, छोटी देवकाली व नागेश्वर नाथ मंदिरों को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी लोग घरों में रहकर भी भगवान को याद कर सकते हैं। इससे सब सुरक्षित रहेंगे।

रामनगरी के प्रवेश मार्गो पर लगा पुलिस का पहरा

रामनवमी के पर्व पर मेलार्थियों की भीड़ को आने से रोकने के लिए रामनगरी के सभी रास्तों पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। इसके साथ बार्डर पर निगरानी की मानीटरिंग की कमान रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट मिश्र के अलावा अयोध्या कोतवाल एके सिंह को सौंपी गयी है। यही कारण है कि सप्तमी के पर्व पर आरएम व कोतवाल दोनों ही हाइवे पर ही बार्डर के सभी चेक पोस्टों का घूम-घूमकर निरीक्षण करते रहे। बताया गया कि बार्डर पर आधार कार्ड की जांच के बाद ही स्थानीय व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा।

Tags: ram janmbhumiram mandirram navami 2021up news
Previous Post

Birthday Special: जानिए कैसे शिवाजी साटम से बने CID के एसीपी प्रद्युमन

Next Post

बॉलीवुड सेलेब्रटी सारा संग वर्कआउट करते नज़र आई जाह्नवी कपूर

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Jahnavi Kapoor/ sara khan

बॉलीवुड सेलेब्रटी सारा संग वर्कआउट करते नज़र आई जाह्नवी कपूर

यह भी पढ़ें

फैमिली कोर्ट

फैमिली कोर्ट का बड़ा फैसला, पति को हर महीने इतने रुपए गुजारा भत्ता दे पत्नी

23/10/2020

मनुष्य को करना चाहिए इस फूल की तरह बर्ताव- आचार्य चाणक्य

17/07/2020
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

मुख्यमंत्री महोदय,फेल है आपकी व्यवस्था, सड़ चुकी है कानून-व्यवस्था : लल्लू

01/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version