• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा समर्थित प्रत्याशी का निधन, 2013 में राहुल गांधी को दिया था झटका

Writer D by Writer D
21/04/2021
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रायबरेली
0
brijlal pasi BJP
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। सेवानिवृत्त आयकर आयुक्त व जिला पंचायत सदस्य के भाजपा समर्थित प्रत्याशी बृजलाल पासी (Brijlal Pasi) का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। 73 वर्षीय भाजपा नेता को सीने की दर्द की शिकायत पर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन से रायबरेली में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है,उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

अमेठी जिले के मवई आलमपुर निवासी बृजलाल (Brijlal Pasi) भारतीय आयकर सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वह राजनीति में आ गए। हालांकि उनकी पत्नी कमला देवी 2010 में अमेठी से कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष भी रही हैं, लेकिन 2013 में राहुल गांधी को बड़ा झटका देते हुए वह सपा में शामिल हो गई थी।

जिले के इस अस्पताल में खत्म हुआ Oxygen, दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराए मरीज

रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्र में पासी बिरादरी में अच्छा खासा दख़ल रखने वाले बृजलाल इसके पहले बसपा में भी रह चुके हैं। वह कई सामाजिक संगठनों ख़ासकर बिरादरी के संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

अमेठी और रायबरेली लोकसभा में पासी समाज का असरदार नेता माना जाता रहा है। इसबार वह छतोह द्वितीय से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे।

रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने से इसबार उन्हें इसका प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उनके निधन पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुःख जताया है।

Tags: bjpBJP-backed candidateBrijlal Pasibrijlal pasi BJPDistrict Panchayat MemberRae BareliRetired Commissioner of Income Taxजिला पंचायत सदस्यबृजलाल पासी सेवानिवृत्त आयकर आयुक्तभाजपाभाजपा समर्थित प्रत्याशीरायबरेली
Previous Post

आज दोपहर आमने सामने होंगे पंजाब और हैदराबाद

Next Post

एक बार फिर चर्चें में आई मांकडिंग, पोलार्ड ने दी धवन को वार्निंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Once again Mankding came to the churches, Pollard gave Dhawan a warning

एक बार फिर चर्चें में आई मांकडिंग, पोलार्ड ने दी धवन को वार्निंग

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

समाज की उन्नति और प्रगति के लिए शिक्षा ही एकमात्र मार्ग : सीएम विष्णु देव साय

10/10/2025
PM E-Drive scheme

इलेक्ट्रिक वाहनों को घर-घर पहुंचाने की तैयारी, जानिए क्या है पीएम ई-ड्राइव योजना

12/09/2024
CM Vishnu Dev

समय पर होगा सबका इलाज… सीएम विष्णु देव साय ने 151 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

18/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version