• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संतान न होने पर विवाहिता को जिंदा जलाया, बहनों ने चिता से निकाला अधजला शव

Writer D by Writer D
23/04/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Burnt

Burnt

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के पैतीखेड़ा गांव में संतान नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को जिंदा जलाने का आरोप लगा है। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के मायके वालों की तरफ से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मीरा की शादी को 15 साल हो गए थे लेकिन कोई संतान नहीं थी। जिससे ससुराल वाले नाराज थे। मायके वालों का आरोप है कि मीरा के पति संतोष और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने बृहस्पतिवार को मिट्टी का तेल डाल उसे जिंदा जला दिया।

शिकायत के मुताबिक, मीरा की मौत के बाद उसके शव को ससुराल पक्ष के लोग गांव से दूर खेतों पर ले गये और उसका अंतिम संस्कार करने लगे। पुलिस के मुताबिक, मीरा के मायके वालों ने बताया कि उन्हें किसी तरह मामले की सूचना मिली जिसके बाद मीरा की बड़ी बहन सरोज व रेखा और गोलो ने पहुंचकर खेत में जल रही चिता को मिट्टी डालकर बुझाया और मीरा का अधजला शव निकाल लिया।

यूपी में 24 घंटे में कोरोना से 199 की मौत, 37 हजार से अधिक नए मामले

इस बीच पुलिस को सूचना दी गयी जिसके बाद मौके पर थाना डौकी पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना डौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है जिसके आधार पर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। हर कोई इस घटना के बारे में बातें कर रही है। ऐसे भी उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराध के मामले बढ़ गए हैं। प्रदेश में आए दिन इस तरह घटनाएं आती रहती हैं।

Tags: burnt alivecrime newsup news
Previous Post

RR का खेल देख संगकारा बोले टीम को सुधार की आवश्कयता

Next Post

देवदत्त पडिक्कल को जल्द मिल सकता है भारतीय टीम में मौका: सुनील गावस्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
Devdutt Padikkal / Sunil Gavaskar

देवदत्त पडिक्कल को जल्द मिल सकता है भारतीय टीम में मौका: सुनील गावस्कर

यह भी पढ़ें

RamLalla

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए मात्र 84 सेकेंड का शुभ मुहूर्त

23/12/2023
मत्स्यासन

मजबूत इम्युनिटी के साथ फेफड़ों के लिए भी बहुत अच्छा है मत्स्यासन

11/08/2020
cutlets

चाय के साथ एन्जॉय करें टेस्टी कटलेट, देखें रेसिपी

03/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version