Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए योगी सरकार शुरू करेगी नई व्यवस्था

यूपी में ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने और पारदर्शी बनाने के लिए योगी सरकार ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम (http://oxytracker.laayn.in) लागू करेगी।

इसके ऐप के माध्यम अस्पताल या मेडिकल कॉलेज अपनी मांग रियल टाइम में ऑनलाइन भेज सकेंगे कि उन्हें कितने सिलेण्डर या कितने लीटर ऑक्सीजन चाहिए। उनकी यह मांग सीधे कंट्रोल रूम पहुंचेगी।

कोरोना महामारी के बावजूद आर्थिक स्थिति मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

ट्रैकिंग के लिए एक कमांड व कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। सभी ऑक्सीजन टैंकरों की एमआईएस रिपोर्ट होगी। वहीं कितने समय में ये टैंकर पहुंचेगा, ये भी पता चलेगा।

इन टैंकर्स की लाइव लोकेशन भी ली जा सकेगी। इसके डैशबोर्ड पर सभी चीजें अधिकारी एक क्लिक पर देख सकेंगे कि कितने टैंकर्स बाहरी जिलों को गए, कितने समय पर आएं, कितने देर से आए या फिर कितने टैंकर्स रास्ते में हैं।

16 घण्टों का सफर पूरा कर बोकारो से लखनऊ पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

इसे परिवहन विभाग, चिकित्सा व परिवार नियोजन, चिकित्सा शिक्षा व गृह विभाग और खाद्य सुरक्षा व औषधि विभागों के सहयोग से चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button