• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑक्सीजन की पहली खेप लखनऊ पहुंचने से पहले ही दूसरी के लिए एक्सप्रेस रवाना

Writer D by Writer D
24/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
oxygen express

oxygen express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना को लेकर संजीदा हैं। बोकारो के स्टील प्लांट से ऑक्सीजन की पहली खेप लखनऊ पहुंचने के पहले ही दूसरी खेप के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो के लिए रवाना हो गई।

अपर मुख्य सचिव, ‘गृह’ अवनीश अवस्थी ने बताया कि तीन टैंकरों में 60 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन आई है। वहीं दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस 4 टैंकरों को लेकर बोकारो के लिए आज सुबह 5.30 बजे लखनऊ से रवाना भी कर दी गई है।

गौरतलब है कि रेलवे ने इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए विशेष तौर पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। यानी ट्रेन बिना कहीं रुके सीधे बोकारो पहुंचेगी।

16 घण्टों का सफर पूरा कर बोकारो से लखनऊ पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

बोकारो के स्टील प्लांट से ऑक्सीजन के टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस ग्रीन कॉरिडोर से होते हुए रात 12 बजे के करीब दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) पहुंची, इसके बाद वाराणसी और सुल्तानपुर होते हुए ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज शनिवार सुबह सात बजे लखनऊ पहुंच गई। इस एक्सप्रेस में लखनऊ के लिए तीन टैंकर आए हैं। एक टैंकर में 20 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन है। सभी टैंकर्स में लिक्विड ऑक्सीजन है। ये लिक्विड ऑक्सीजन अब सेलेंडर के माध्यम से अस्पतालों में पहुंचाई जाएगी।

अवनीश अवस्थी ने बताया कि ऑक्सीजन वितरण के लिए एक मॉनिटीरिंग सिस्टम बनाया गया है। जिसमें खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, चिकित्सा विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, ट्रान्सपोर्ट विभाग तथा गृह विभाग मिलकर सभी समस्याओं का समाधान करेगा।

ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए योगी सरकार शुरू करेगी नई व्यवस्था

उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह आठ बजे लखनऊ से रवाना हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस रात दो बजे करीब 18 घंटे में बोकारो पहुंची थी। इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस के साथ एक जीआरपी उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबल का एस्कॉर्ट भी चल रहा है। यह एस्कॉर्ट कड़ी सुरक्षा में बोकारो से ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लेकर लखनऊ आया।

Tags: cm yogioxygen expressOxygen express reached Lucknowup news
Previous Post

‘Wild Dog’  फिल्म देखनें से पहले जरूर जान ले फिल्म का Review

Next Post

रोमांटिक और थ्रिलर फिल्म ‘पावर प्ले’ जरूर देखें, हो जायेंगे दीवाने

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post
Power Play

रोमांटिक और थ्रिलर फिल्म 'पावर प्ले' जरूर देखें, हो जायेंगे दीवाने

यह भी पढ़ें

रिजर्व बैंक गवर्नर कोरोना पॉजिटिव Reserve Bank Governor Corona Positive

रिजर्व बैंक की पांचवीं बैठक में नीतिगत दर को 4 प्रतिशत पर रखा बरकरार

09/10/2020
dilip ghosh

BJP भी कम मतों के अंतर से हारी सीटों पर पुनर्मतगणना की याचिका लगाएगी : दिलीप घोष

19/06/2021
Mix Veg Pickle

सर्दियों में बनाएं टेस्टी मिक्स अचार, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

23/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version