• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र की 29 पंचायतों को मिला पंचायत सशक्तीकरण सम्मान, मोदी ने किया सम्मानित

Writer D by Writer D
24/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत को बढ़ावा देने के लिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण सम्मान से उप्र के दो जिलों की 29 ग्राम पंचायतों को नवाजा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने पूरे देश में स्वामित्व योजना की शुरूआत की। अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत देश के नौ राज्यों में स्वामित्व योजना को शुरू किया गया। इस योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के 425 गांव के 57 हजार संपत्ति मालिकों को उनके घरौनी प्रमाण पत्र दिए गए। इस योजना से प्रदेश के कुल 1409 गांव लाभान्वित हो रहे हैं।

प्रदेश की पंचायतों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

उप्र पंचायती राज विभाग की सचिव किंजल सिंह ने बताया कि प्रदेश की दो जिला पंचायतों, हापुड़ व शामली को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया है। योजना के जरिए प्रत्येक पंचायत को 50 लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित किया गया है।

दवा, अस्पताल और आक्सीजन प्रबंधन पर सीएम योगी की पैनी नजर

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान चार क्षेत्र पंचायतों, बर्डपुर जनपद, सिद्धार्थनगर, क्षेत्र पंचायत-नवाबगंज जनपद-उन्नाव, क्षेत्र पंचायत-फिरोजाबाद जनपद-फिरोजाबाद एवं क्षेत्र पंचायत-चमरौन जनपद-रामपुर को सम्मानित किया। इसमें प्रत्येक पंचायत को 25 लाख रुपये की धनराशी से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रदेश की 29 ग्राम पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार भी दिया गया।

चार लाख से अधिक को मिला ई संपत्ति कार्ड

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए देश के ग्रामीण इलाकों को तकनीक जोड़ने व सशक्त बनाने के लिए दो तोहफों से नवाजा। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले पंचायत पुरस्कार की शुरूआत की। साथ ही पूरे देश को आज स्वामित्व योजना की सौगात दी।

स्वामित्व योजना को पहले चरण में देश के महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के चुनिंदा गांवों में 2020-21 में लागू किया गया था। इस योजना में पूरे देश के लगभग 6.62 लाख गांवों को शामिल किया गया है।

यूपी में कोरोना का आतंक, 24 घंटे में 38 हजार के पार नए मामले, 223 मौतें

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर  देश के 4.09 लाख संपत्ति मालिकों को उनके ई-संपत्ति कार्ड दिए। वहीं इस योजना से उत्तर प्रदेश के 1409 गांव लाभान्वित होंगे। स्वामित्व योजना के तहत देश के गावों में रिहायशी जायदाद (आवास) का ड्रोन से सर्वेक्षण कर लोगों को उसके मालिकाना हक का दस्तावेज (ग्रामीण आवासीय अभिलेख अथवा घरौनी) मुहैया कराई जाती है।

नानाजी राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार

किंजल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने यूपी के ग्राम पंचायत-साहबपुर, जनपद-प्रतापगढ़ को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा ग्राम पंचायत-कामेट, जनपद-इटावा को ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार योजना के जरिए पुरस्कृत किया गया। इनको पांच-पांच लाख की धनराशि दी गई।

अकबरपुर को बाल मैत्रिक ग्राम पंचायत पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्राम पंचायत-अकबरपुर, जनपद-जालौन को बाल मैत्रिक ग्राम पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया। इस योजना के अर्न्तगत पंचायत को पांच लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत ई-संपत्ति कार्डों का वितरण भी किया।

Tags: pm modiswamitva yojna
Previous Post

दवा, अस्पताल और आक्सीजन प्रबंधन पर सीएम योगी की पैनी नजर

Next Post

कोरोना से उभर कर मिलिंद ने फैंस को दी नसीहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
Milind

कोरोना से उभर कर मिलिंद ने फैंस को दी नसीहत

यह भी पढ़ें

Rice

बासी चावलों के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

16/08/2026
Gyanvapi case

Gyanvapi Verdict: नियमित पूजा अर्जी पर मुस्लिम पक्ष की आपत्ति, मेरिट पर सुनवाई की मांग

17/08/2022
भीषण आग

शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस में लगी भीषण आग, 20 लाख की संपत्ति जलकर खाक

10/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version