• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए फरिश्ते से कम नहीं है नर्स उर्वशी दीक्षित

Writer D by Writer D
25/04/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश
0
Nurse Urvashi Dixit

Nurse Urvashi Dixit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक नर्स खुद की परवाह किये बगैर कोरोना संक्रमित मरीजों की न सिर्फ दिन रात मदद कर रही है बल्कि उनकी हौसलाफजाई कर वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ने के इरादे को मजबूती प्रदान कर रही है।

डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में तैनात सहायक नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती उर्वशी दीक्षित कोरोना संक्रमितो की मदद में जुटी हुई है और इसी वजह से उनके मददगारी कामकाज की हर ओर तारीफ कर रहा है। संयुक्त जिला परिसर अस्पताल में स्थित 100 बैड के महिला चिकित्सालय विंग कोविड-19 अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों के लिए उर्वशी दीक्षित का नाम किसी फरिश्ते से कम नहीं है।

श्रीमती दीक्षित कहती है कि शहर के जिन लोगो के पास उनका नंबर है वो फोन करके उनसे विभिन्न स्तर की मदद लेते है जब कभी कोई पीडित मदद के लिए फोन करता है तो फिर मन नही मानता है। सहायक नर्सिंग अधीक्षक के पद पर कार्यरत उर्वशी कोविड-19 अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचकर एवं उन्हें छू कर उन्हें जल्द स्वस्थ होने को प्रेरित कर रही है । उनकी इस अनोखी सेवा कार्य को देखकर लोग हैरान हैं।

प्रधान पद प्रत्याशी की सिरफिरे ने पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उन्होने कहा कि ऐसे दौर में मरीजों को अपनों की सबसे ज्यादा कमी खलती है लेकिन उन्हें इजाजत नहीं है ऐसे में मरीजों के बीच जाकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराते हैं जिससे वो अपना दुख भूल कर जल्द स्वस्थ हो सके।

सेंटर फार एडवोकेशी एंड रिचर्स की समंव्यक डा.प्रीती का कहना है कि उर्वशी अपने काम के प्रति निष्ठावान और ईमानदार है । साथ ही उनकी कार्यशैली से अस्पताल में सभी प्रभावित है। कोरोना वायरस से भर्ती मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ ही उन सब को मानसिक रूप से सहयोग प्रदान करके उन्होने अपनी बेहतर भूमिका को प्रदर्शित किया है । उनका सेवा भाव को सलाम करने योग्य है ।

असहाय कोरोना पॉजिटिव मरीजों को निःशुल्क इलाज मुहैया करा रही योगी सरकार

उर्वशी की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लगभग 200 प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र जनपद व राज्य स्तर से उन्हें प्रदान किए जा चुके हैं । दूसरों की मदद करना और विपरीत परिस्थितियों में भी सेवा भाव से काम करना उन्होंने अपने पिताजी से सीखा । जब देश में लाॅकडाउन लगाया गया उस समय अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में मास्क भी उपलब्ध नहीं थे तब उन्होंने खुद मास्क बनाकर स्वास्थ्य कर्मियों,सफाई कर्मियों को वितरित किए।

पिछले साल किए उर्वशी ने पूर्व में अपनी निगरानी में अस्पताल में सैनिटाइजर का काम किया और स्वास्थ्य कर्मियों को साफ सफाई व कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। कोरोना काल में जो भी मरीज भर्ती थे उन्हें निशुल्क साबुन, फल,दवाई समय पर उपलब्ध कराने में भी उनकी अहम भूमिका है ।

शिवपाल यादव ने सैफई में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को पुनः चलवाने की उठाई मांग

इटावा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एन.एस.तोमर कहते है कि उर्वशी जैसा कार्य व्यवहार करने वाला समर्पित सेवादार हर स्वास्थ्य कर्मी को बनने की जरूरत है ताकि सक्रंमितो की वाकई मे सहायता हो सके ।

Tags: Nurse Urvashi Dixitup news
Previous Post

प्रधान पद प्रत्याशी की सिरफिरे ने पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

माँ की मौत के बाद नाना के जाने का गम नहीं भुला पा रहे ‘अली फजल’

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Yogi government's relief machinery is ready to help the flood affected people.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में योगी सरकार का राहत तंत्र मुस्तैद, 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

04/09/2026
Next Post
Ali Fazal

माँ की मौत के बाद नाना के जाने का गम नहीं भुला पा रहे 'अली फजल'

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

हितग्राहियों से सीधी बात कर मुख्यमंत्री लेते हैं रोज फीडबैक

19/04/2024
Sushant Singh Rajput

सुशांत राजपूत की मौत ‘हत्या’ या ‘आत्महत्या’? आज विसरा रिपोर्ट खोलेगी ये रहस्य

18/09/2020
Ajey: The Untold Story of a Yogi

अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी रिलीज, सिनेमाघरों में उमड़ी भारी भीड़

19/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version