• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल यादव ने सैफई में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को पुनः चलवाने की उठाई मांग

Writer D by Writer D
25/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रसपा (लोहिया) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर सैफई में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को पुनः शुरू कराने की मांग उठाई।

शिवपाल यादव ने कहा कि सम्पूर्ण देश भर में फैले निर्मम कोरोना संक्रमण और ऑक्सीजन के आभाव में दम तोड़ते मरीजों के भयावह दृश्यों के मध्य जनपद इटावा स्थित उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई की चिकित्सा व्यवस्था भी दम तोड़ रही है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई स्थित ऑक्सीजन प्लांट के दो यूनिट बंद पड़े हैं। प्रति यूनिट 27000 (सम्पूर्ण 54000) लीटर क्षमता वाले इन विशाल प्लांटों का दो वर्षों से बंद पड़ा रहना न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि संस्थान में पसरे अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा करता है।

हर जरुरतमंद को ‘रेमडेसिविर‘ तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाए : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि प्लांट क्रियाशील होने से न सिर्फ संस्थान ऑक्सीजन के लिए आत्मनिर्भर होता बल्कि दूसरे जनपदों व संस्थानों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा होता। ऑक्सीजन प्लांट का दो वर्षों से बंद पड़ा रहना और संज्ञान में न लाया जाना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही व भ्रष्टाचार का विषय है बल्कि कुछ उच्च अधिकारियों के कमीशनखोरी के चक्कर में चीजों को लटका देने की प्रवृत्ति का भी परिणाम है। ऐसे में प्लांट की इस दशा के लिए जिम्मेदार उच्च अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की भी आवश्यकता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई स्थित ऑक्सीजन प्लांट को तत्काल शुरू करवाया जाना चाहिए। कहा कि, ऐसे कठिन संकट में संस्थान भयावह ऑक्सीजन आपूर्ति संकट का सामना कर रहा है।

निःशुल्क टीकाकरण का निर्णय लेने वाला पहला राज्य बना उप्र : योगी

वर्तमान में संस्थान बाह्य आपूर्ति पर निर्भर है, ऐसे में मरीजों का जीवन आपूर्ति व्यवस्था के निर्बाध संचालन के भरोसे ही है। अभी पत्र के लिखे जाने तक संस्थान में कुछ ही घंटों का ऑक्सीजन शेष है और मरीजों का जीवन संकट में है। अतः सैफई स्थित प्लांट को जल्द ही आरम्भ करवाने का कष्ट करें।

Tags: cm yogilack of oxygen in upoxygen plantoxygen plant in upshivpal yadav
Previous Post

हर जरुरतमंद को ‘रेमडेसिविर‘ तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाए : सीएम योगी

Next Post

असहाय कोरोना पॉजिटिव मरीजों को निःशुल्क इलाज मुहैया करा रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
CM Yogi

असहाय कोरोना पॉजिटिव मरीजों को निःशुल्क इलाज मुहैया करा रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Mayawati

मध्यप्रदेश : खरगौन में आदिवासी बालिका के साथ गैंगरेप, मायावती ने की निंदा

02/10/2020
DRDO's anti-covid drug

कोरोना से जंग को लेनी होगी एक और डोज

20/05/2021
इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर टूट पड़े लोग, Ola को पछाड़कर आगे निकला ये ब्रांड

इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर टूट पड़े लोग, Ola को पछाड़कर आगे निकला ये ब्रांड

09/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version