• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास द्वारा स्थापित कराया जा रहा ऑक्सीजन प्लांट

Writer D by Writer D
25/04/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Ram Mandir trust Oxygen Plant
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या के दशरथ मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए 55 लाख रुपए का अनुदान जारी कर दिया गया है। इस ऐलान के साथ ही ट्रस्ट ने प्लांट लगाने वाली फर्म को पूरी धनराशि ट्रांसफर भी कर दी है।

ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के मुताबिक मध्यम क्षमता वाले दो प्लांट से उत्पादित ऑक्सीजन इस मेडिकल कॉलेज और दर्शन नगर ट्रॉमा सेंटर अस्पताल के मरीजों के लिए काफी होगी। फिलहाल 55 लाख रुपए की लागत से दशरथ मेडिकल कॉलेज परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगेगा।

देश और प्रदेश में कोविड संकट और ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए चंपत राय ने न्यास के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा से बात की कि इस संकट के समय न्यास अपनी भूमिका कैसे निभा सकता है। न्यासियों की एकराय हुई कि संकट की इस घड़ी में सबसे उपयुक्त ऑक्सीजन प्लांट ही रहेगा।

यूपी में कोरोना के 36 हजार से ज्यादा नए केस, लखनऊ में 5187 मरीज संक्रमित

डॉ.अनिल मिश्रा ने बताया कि अगले एक हफ्ते में ऑक्सीजन प्लांट का सारा सामान अयोध्या पहुंच जाएगा। इसके बाद स्थापित करने में तीन से पांच दिन लगने का अनुमान है। यानी दो हफ्ते में अयोध्या में ऑक्सीजन का उत्पादन वितरण और जीवन रक्षण सुनिश्चित हो सकेगा।

दशरथ मेडिकल कॉलेज परिसर में लगने वाले इस ऑक्सीजन प्लांट के लिए आनन फानन में विशेषज्ञों से अनुमानित राशि का आंकलन किया गया और कम्पनी को तुरंत भुगतान भी कर दिया गया, ताकि प्लांट स्थापित करने का काम जल्द शुरू कर शीघ्र पूरा किया जा सके।

प्रियंका गांधी ने निर्देश पर CM भूपेश ने एक टैंकर आक्सीजन लखनऊ किया रवाना

डॉ. मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की एक कम्पनी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करेगी। अयोध्या के जिलाधिकारी और न्यास के पदेन सदस्य अनुज झा इस काम पर निगरानी रखेंगे। बता दें अयोध्या जिले में रोजाना औसतन 200 नए संक्रमित मरीज आ रहे हैं। उनके लिए लखनऊ से ऑक्सीजन मंगाई जाती है, जिसमें अभी काफी बाधाएं आ रही हैं।

Tags: ayodhya newsRam Mandir trust Oxygen Plant
Previous Post

यूपी में कोरोना के 36 हजार से ज्यादा नए केस, लखनऊ में 5187 मरीज संक्रमित

Next Post

प्राइवेट हॉस्पिटल में गरीब मरीज के इलाज का खर्च सरकार उठायेगी : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
Next Post
yogi government

प्राइवेट हॉस्पिटल में गरीब मरीज के इलाज का खर्च सरकार उठायेगी : योगी

यह भी पढ़ें

सड़क हादसों को कम करने की तैयारी; 125cc से कम की हर बाइक में मिलेगा नया ब्रेकिंग सिस्टम

सड़क हादसे होंगे कम, 125cc से कम की हर बाइक में मिलेगा एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम!

04/12/2025
priyanka gandhi

BJP को परिवारवाद से नहीं, मेरे परिवार से परहेज क्योंकि हम झुकते नहीं : प्रियंका गांधी

28/02/2022
CLAT

CLAT एग्जाम 2024 की डेट घोषित, जानें एग्जाम का नया पैटर्न और सिलेबस

17/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version