Main Sliderअंतर्राष्ट्रीयमनोरंजन

भारतीय दिवंगत अभिनेता इरफान खान को ऑस्कर अवॉर्ड शो में किया गया याद

दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड शो कहा जाने वाला अकेडमी अवॉर्ड्स यानी 93वीं ऑस्कर अवॉर्ड्स का समरोह चल रहा है। जिस बीच महान दिवंगत कलाकारों के लिए एक खास सेगमेंट रखा गया, जिसका नाम ‘मेमोरियम सेग्मेंट’ था। इसमें दिवंगत अभिनेता इरफान खान समेत कई सितारों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इरफान खान ने हॉलीवुड में ‘लाइफ ऑफ पाय’, ‘जुरासिक वर्ल्ड’, ‘इनफर्नो’ और कई अन्य फिल्में की हैं।

बॉलीवुड से नहीं छट रहा कोरोना का प्रकोप, अभिनेता कुमुद मिश्रा कोरोना संक्रमित हुए

वे एक ऐसे अभिनेता थे, जो अपनी आंखों से ही अभिनय कर देते थे। उनके अंदर मानवता का अलग चित्रण था और वो बेहद संवेदनशील थे। इरफान खान जब भी बोलते थे तो अपने दिल से बोलते थे। वो कभी भी कुछ पढ़कर या सोचकर नहीं बोला करते थे। ऐसे ही साल 2014 में ‘आईफा’ के मंच पर इरफान खान ने एक स्पीच दी थी, जिसमें उन्होंने अपने और अपने परिवार के बारे में काफी कुछ कहा था। आज हम आपको वही बताने जा रहे हैं।

बॉलीवुड पर आई दुःख की घड़ी, मशहूर फिल्म एडिटर वामन भोसले का हुआ निधन

इरफान खान ने 2014 मॉं कहा था कि, ‘रिस्क क्या है…मेरे लिए रिस्क का मतलब सपने देखना है और उनमें पूरा यकीन करना है। मैं जिस परिवार से हूं उसमें कोई क्रिएटिव बैकग्राउंड नहीं था, ना ही मेरा परिवार व्यापारी था। मैं पशोपेश में था। इसी माहौल में मैंने कुछ फिल्में देखी और प्रभावित हो गया। एक्टर बनने का सपना देख लिया। ये मेरे जीवन का सबसे बड़ी रिस्क था।

 

Related Articles

Back to top button