Main Sliderक्राइममहाराष्ट्रराष्ट्रीय

प्राइम क्रिटी केयर अस्पताल में लगी आग, चार मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में ठाणे के मुंब्रा स्थित प्राइम क्रिटी केयर अस्पताल में बुधवार सुबह आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद शिफ्टिंग के दौरान 4 मरीजों की मौत हो गई।

ये आग सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट पर लगी। अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है।

ठाणे नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 3:40 बजे ठाणे के मुंब्रा में प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में आग लग गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 2 और एक बचाव वाहन मौके पर पहुंचे।

केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग, दमकल की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर

अस्पताल में मरीजों की शिफ्टिंग के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले पालघर जिले के विरार में स्थित एक अस्पताल में आग लगने से 15 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button