• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना महामारी पर प्रियंका गांधी ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- ‘हम होंगे कामयाब’

Writer D by Writer D
28/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों तथा इस बीमारी की वजह से अपनों को खोने वालों को ढाढस बंधाते हुए फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि ‘ये जो अंधेरा हमारे चारों ओर फैला हुआ है, उसको चीरते हुए उजाला एक बार फिर उभरेगा।’ उन्होंने कहा कि हम कामयाब होंगे, बस हमें थोड़ा संयम और सतर्कता बरतनी है।

कोविड महामारी को लेकर प्रियंका गांधी ने अपना फेसबुक अपडेट किया है। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘ये लाइनें लिखते वक्त मेरा दिल भरा हुआ है। मुझे पता है आपमें से कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, कइयों के परिजन जिंदगी के साथ जद्दोजहद कर रहे हैं और कई लोग अपने घरों पर इस बीमारी से लड़ते हुए सोच रहे हैं कि आगे क्या होगा। पूरे देश में सांसों के लिए जंग चल रही है। अस्पताल में भर्ती होने और दवाओं की एक खुराक पाने के लिए पूरे देश में लोगों के अंतहीन संघर्ष जारी हैं।’

हम होंगे कामयाब pic.twitter.com/wezROFDeue

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 28, 2021

प्रियंका ने लोगों से अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में हमें एक दूसरे का साथ देना है। हम साथ खड़े रहें और पूरा सहयोग करेंगे तो हर संकट से उबर जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में इंसानियत का झंडा हमेशा बुलंद हुआ है। हिन्दुस्तान ने पहले भी ऐसे दर्द और पीड़ा का सामना किया है। हमने बड़े-बड़े तूफान, अकाल, सूखा, भयंकर भूकंप और बाढ़ जैसी विभीषिका को झेला है और टूटे नहीं है।

कोरोना पीड़ित बुजुर्ग ने युवक के लिए छोड़ा बेड कहा- मैने अपनी जिंदगी जी ली; तीन दिन बाद मौत

आगे उन्होंने लिख है ‘इस बार भी हम डटे रहेंगे और इसे मात देंगे। डॉक्टर व नर्स के साथ समाज का हर वर्ग लोगों की पीड़ा कम करने के लिए तन-मन-धन से जुटा है। अच्छाई की एक मूल भावना हम सब में हैं। असीम पीड़ा के इस दौर में अच्छाई की यह जुंबिश हमारे राष्ट्र की आत्मा और रुतबे को और मजबूत बनाएगी।’

प्रियंका ने आगे लिखा, “आइए, हम एक दूसरे को और इस दुनिया को दिखा दें, करुणामयी व्यवहार और कितनी भी कठिन परिस्थितियों में कभी हार न मानना ही हमारी भारतीयता है। जिंदगी के इस मोड़ पर हम एक दूसरे की ताकत बनेंगे।”

मेदांता अस्पताल पहुंचा कांग्रेस का ऑक्सीजन टैंकर, मरीजों के परिजन खुश

उन्होंने कहा कि ‘चौतरफा फैली मायूसी के बीच अपनी ताकत को बटोरते हुए, दूसरों को राहत देने के लिए जो कुछ भी बन पड़े वो करते हुए, थककर चूर होने के बाद भी थकान को ना कहते हुए और तमाम मुश्किलों के खिलाफ जिन्दादिली से टिके रहकर, हम जरूर कामयाब होंगे।’ उन्होंने कहा कि ‘ये जो अंधेरा हमारे चारों ओर फैला हुआ है, उसको चीरते हुए उजाला एक बार फिर उभरेगा’।

Tags: priyanka gandhipriyanka gandhi post
Previous Post

फातिमा सना शेख ने कार्तिक आर्यन पर लगाए गंभीर आरोप 

Next Post

कोरोना के प्रकोप से डर रहे टीवी के सितारे, शूटिंग के लिए बाहर जाने से कर रहे इंकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
TV stars fearing outbreak of Corona, refusing to go out for shooting

कोरोना के प्रकोप से डर रहे टीवी के सितारे, शूटिंग के लिए बाहर जाने से कर रहे इंकार

यह भी पढ़ें

श्मशान घाट में छत गिरी Roof falls in cremation ground

गाजियाबाद : श्मशान घाट में छत गिरी, 18 की मौत, मुख्यमंत्री ने 2-2 लाख रुपये दिया मुआवजा

03/01/2021

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
AK Sharma

कार्यों का मूल्यांकन के आधार पर निकायों में की जाए अधिकारियों की नियुक्ति: एके शर्मा

04/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version