Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

ट्रक और डंपर में टक्कर के बाद लगी आग, डंपर ड्राइवर की जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां नेशनल हाइवे 34 पर दो ट्रक आमने सामने भिड़ गए, इसके बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई।

इस हादसे की चपेट में आकर डंपर के ड्राइवर की मौत हुई है, जबकि बेटा हेल्पर लाचार होकर अपने पिता को जिंदा जलता देखता रहा और कुछ कर नहीं सका।

हमीरपुर में नेशनल हाइवे 34 पर बुधवार सुबह लगभग 5 बजे ट्रक और डंपर आमने सामने भिड़े हैं और फिर आग की चपेट में आ गए। इसमें से डंपर महोबा से कानपुर की तरफ जा रहा था, तो दूसरा ट्रक जो मोरंग लेकर महोबा की तरफ जा रहा था। इनमें से किसी ट्रक के ड्राइवर को नींद आने से यह हादसा हुआ है।

टीमवर्क और सभी के सहयोग से फिर जीतेंगे कोविड-19 से लड़ाई : योगी 

डंपर ही फंस गया ड्राइवर

ट्रक के आपस में भिड़ते ही इन दोनों ट्रकों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। डंपर में सवार ड्राइवर वहीं फंस कर रह गया और जल गया, जबकि हेल्पर ने ड्राइवर को बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं सका। महाराजगंज जिले में खुटाहाबाज़ार का रहने वाले हेल्पर विवेक कुमार का कहना है की उसके पिता रामाधार डंपर चलाते थे और वह बतौर हेल्पर उनके साथ चलता था।

Related Articles

Back to top button