• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपसे हाथ जोड़कर कह रहे हैं, लॉकडाउन लगाइए : हाईकोर्ट 

Writer D by Writer D
28/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
High Court

high court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना के  बिगड़ते हालात को  देखते हुए  इलाहाबाद हाई कोर्ट ने योगी आदित्यनाथ सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सवाल किया है कि यूपी पंचायत चुनावों में कोरोना गाइडलाइन्स का पालन क्यों नहीं किया गया? इसके अलावा कोर्ट ने ‘हाथ जोड़कर’ एक बार फिर यूपी सरकार को 14 दिन के लिए बड़े शहरों में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया है।

गौरतलब है कि  इससे पहले भी इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के पांच बड़े शहरों में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था, जिसे सरकार ने मानने से इनकार कर दिया था । उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर 29 हजार 824 नए मामले सामने आए हैं। आॅक्सीजन  की कमी, बेड की किल्लत और जरूरी दवाओं के अभाव में बीते कई दिनों से कई मरीजों की जान चली गई।

इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को जमकर फटकारा। कोर्ट ने कहा कि प्रदेश में स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई है। डॉक्टरों की कमी है। आॅक्सीजन नहीं है।  एल-1, एल-2 हॉस्पिटल नहीं हैं। कागजों पर सब कुछ अच्छा है लेकिन जमीन पर सुविधाओं की भारी किल्लत है, यह बात किसी से छिपी नहीं है।

NCP नेता शरद पवार को मिला अस्पताल से डिस्चार्ज, नवाब मलिक ने दी जानकारी

कोरोना  से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए  कोरोन से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा ने आगे कहा कि हम आपसे (योगी सरकार से) हाथ जोड़कर आपसे अपने विवेक का इस्तेमाल करने का अनुरोध करते हैं। जज ने कहा कि अगर राज्य के हालात नियंत्रण में नहीं हैं तो दो हफ्ते का लॉकडाउन लगाने में देरी न करें और अपने नीति निर्माताओं को सुझाव दें।

हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे 135 शिक्षकों की मौत पर भी सरकार से सवाल किए। यह दूसरी बार है जब हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया है। इससे पहले एक मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 26 अप्रैल से गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और इलाहाबाद में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था। हालांकि, सरकार ने लोगों की अजीविका पर संकट का हवाला देते हुए लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के इस कदम को सही ठहराया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए जरूरी और सख्त कदम उठाए हैं।

एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कांसेन्ट्रेटर की खरीद के लिए पीएम मोदी ने दी मंजूरी

प्रदेश में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए पहले से ही नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन लागू है। इसके तहत शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक प्रदेश के हर जिले में जरूरी कामों को छोड़कर अन्य गतिविधियां बंद रहती हैं।

Tags: Allahabad High Courtcm yogilockdownnight curfew in upweekend lockdown in up
Previous Post

NCP नेता शरद पवार को मिला अस्पताल से डिस्चार्ज, नवाब मलिक ने दी जानकारी

Next Post

वाहन चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़ा मादक तस्कर, पांच किलो गांजा बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

20/04/2026
CM Dhami
Main Slider

यमकेश्वर भागवत कथा में धामी, बोले- धर्म और विकास साथ-साथ

20/04/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वर्णभूमि बंगाल को कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने बनाया कंगाल: मुख्यमंत्री

20/04/2026
Mahila Akrosh Rally
Main Slider

लखनऊ में कल बीजेपी निकालेगी महिला जन आक्रोश रैली, CM योगी करेंगे मार्च का नेतृत्व

20/04/2026
plane crashes
Main Slider

छत्तीसगढ़ में विमान हादसा: पहाड़ी से टकराकर प्लेन क्रैश, कई लोगों की मौत की आशंका

20/04/2026
Next Post
hemp recovered

वाहन चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़ा मादक तस्कर, पांच किलो गांजा बरामद

यह भी पढ़ें

egg bhurji

एक ही तरह की रेसिपी से हो गईं है बोर, तो इस बार ट्राई करें ये धमाकेदार डिश

16/10/2024
Amidst controversies, Karan Mehra shared a post for his son Kavish

विवादों के बीच करण मेहरा ने अपने बेटे कविश के लिए शेयर किया पोस्ट

14/06/2021
Baramulla Encounter

अनंतनाग में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

10/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version