• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिलों में ऑक्सीजन की आपूर्ति रोजाना बढ़ाई जा रही है : नवनीत सहगल

Writer D by Writer D
29/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
dr. navneet sehgal

dr. navneet sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में आक्सीजन की किल्लत से बखूबी निपटने का दावा करते हुये सरकार ने कहा है कि प्रदेश में हर घंटे आक्सीजन की आपूर्ति में बढोत्तरी हो रही है।

अधिकृत सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि सरकार ऑक्सीजन एक्सप्रेस और हवाई जहाज से खाली कंटेनर भेजकर ऑक्सीजन मंगाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि, अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से लेकर पुराने बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कराने में भी अहम भूमिका निभा रही है। प्रदेश में हर घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ रही है। फिलहाल, मेरठ में बंद दो रीफिलिंग प्लांट दुबारा ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिए हैं और एक नया प्लांट एक सप्ताह में शुरू होने वाला है। गोरखपुर और वाराणसी में बंद ऑक्सीजन प्लांट जल्द दुबारा ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू करेंगे।

उन्होने बताया कि देश में पहली बार उत्तर प्रदेश ने ऑक्सीजन सप्लाई के बेहतर मैनेजमेंट के लिए कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी और ऑक्सीजन की बर्बादी रोकने के लिए ऑक्सीजन आडिट की व्यवस्था लागू की है। इसके अलावा कई जिलों में ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर सरकार, सामाजिक संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से अनूठी पहल हुई है। मेरठ जिले में कृष्णा एजेंसीज पिछले तीन साल और अग्रवाल गैस पांच साल से बंद थी। ये दोनों रीफिलिंग प्लांट हैं और इनकी क्षमता एक-एक हजार सिलेंडर रोजाना की है। दोनों प्लांटों को शुरू कराने के लिए संबंधित विभागों से एनओसी दी जा चुकी है। स्थानीय प्रशासन और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग के सहयोग से इन्हें दुबारा शुरू करा दिया गया है। इसके अलावा मेरठ में ही एक और नया प्लांट एक सप्ताह में शुरू होने वाला है।

लखनऊ पहुंची पांचवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस, 311 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की हुई सप्लाई

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि ऑक्सीजन या ऑक्सीजन सिलेंडर से संबंधित बंद प्लांट को दुबारा शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ जगहों पर एक-दो दिन में ऑक्सीजन उत्पादन शुरू भी हो जाएगा। जिलों में ऑक्सीजन की आपूर्ति रोजाना बढ़ाई जा रही है।

आगरा में भारतीय सेना की मदद से एक ऑक्सीजन प्लांट जल्द शुरू होने वाला है। आगरा के खंदौली में एक निजी कम्पनी का ऑक्सीजन प्लांट लग रहा है, लेकिन इसके लिए एक उपकरण इंटरकूलर कॉपर ट्यूब की आवश्यकता थी। इसे अहमदाबाद से लाया जाना था। इसे आगरा एयरफोर्स और आर्मी की मदद से कल रात अहमदाबाद से लाया गया। रात में ही इसका सफलतापूर्वक ट्रायल हुआ। आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने उम्मीद जताई है कि इससे कल तक डी टाइप के 1000 जंबो सिलेंडर की ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी।

कानपुर के अस्पतालों को मिले पर्याप्त आक्सीजन, बेड की बढ़ाई जाए संख्या : केशव मौर्य

श्री सहगल ने बताया कि वाराणसी के रोहनिया के दरेखू में तीन साल से बंद ऑक्सीजन प्लांट को अधिग्रहित कर दुबारा शुरू कराया जा रहा है। चार मिट्रिक टन क्षमता के इस प्लांट से 24 घंटे में 400 ऑक्सीजन सिलिंडर का उत्पादन रोजाना होगा। जिला प्रशासन की ओर से प्लांट को अधिग्रहित करते हुए हाल ही में संचालित करने के लिए आवेदन मांगे गए थे। पांच आवेदन आए, इसके बाद अन्नपूर्णा इंडस्ट्रियल गैस लिमिटेड प्रहलाद घाट को सौंप दिया गया है। रोहनिया के जगतपुर, देरखू स्थित आस्थाना कामरूप गैस आक्सीजन प्लांट खोला गया था, लेकिन कई कारणों से 2017 में प्लांट बंद हो गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दो मई से प्लांट शुरू होने की संभावना है।

गोरखपुर के गीडा सेक्टर-13 में बंद पड़ी शक्ति अन्न्पूर्णा ऑक्सीजन फैक्ट्री को दुबारा शुरू कर दिया गया है। इसके शुरू होने से रोजाना 1500 सिलेण्डर का और उत्पादन हो सकेगा। गोरखपुर प्रशासन प्लांट को शुरू कराने के लिए संचालक की पूरी मदद कर रहा है। साथ ही समस्याओं का निराकरण कराते हुए एनओसी भी दे दी गई है। इससे गोरखपुर में ऑक्सीजन की उपलब्धता और बढ़ जाएगी। अभी गोरखपुर की तीन इकाइयां 2600 सिलेण्डर रोजाना उत्पादन कर रही हैं। चौथा प्लांट शुरू होने के बाद करीब 4100 सिलेंडर रोजाना की आपूर्ति हो सकेगी।

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले पांच लोग धरे गए, रैपर, शीशियां बरामद

बहराइच जिला प्रशासन ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अनूठी मिसाल पेश की है। स्थानीय प्रशासन, सरकार और समाजसेवियों की मदद से एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है, जिससे 12 से 15 बेड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। बहराइच के डीएम शंभू कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन कोष की मदद से मेडिकल कॉलेज में 55 लाख की लागत से एक नया ऑक्सीजन प्लांट लगने जा रहा है। इससे लगातार 24 घंटे में 30 से 40 बेडों को ऑक्सीजन आपूर्ति होगी। साथ ही मेडिकल कॉलेज में दो करोड़ की लागत से एक और ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। इसे भी आने वाले चार हफ्तों में शुरु कर दिया जाएगा। इसके अलावा रायफल फंड और पीएम केयर फंड से भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा।

प्रयागराज स्थित भारत पंप्स एंड कंप्रेसर्स लिमिटेड (बीपीसीएल) में वर्ष 2012 तक ऑक्सीजन सिलेंडर बनाए जाते थे, लेकिन बाद में यह बंद हो गई। प्रदेश सरकार की पहल के बाद इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। बीपीसीएल के गोदाम में पांच सौ पुराने तीन तरह के 88, 75 और 22 किलो वजनी ऑक्सीजन सिलेंडर मिले हैं। इनकी टेस्टिंग, रंगाई और फिनिशिंग का काम शुरू है। टेस्ट कर इन्हें फाइनल टच दिया जा रहा है। कंपनी अगले महीने से तीन हजार से अधिक सिलेंडर की आपूर्ति करेगी। कंपनी दोबारा शुरू होने से आसपास के युवाओं को रोजगार भी मिला है। सरकार ने कंपनी को तीन हजार सिलेंडर का आर्डर भी दे दिया है।

Tags: Navneet Sehgaloxygen supplyoxygen supply in up
Previous Post

राज्य ने बढ़ाया 15 मई तक का लॉकडाउन, जानें क्या रहेंगी पाबंदियां

Next Post

CM योगी ने कहा- इम्यूनिटी बढ़ाने में परंपरागत चिकित्सा पैथी कारगर

Writer D

Writer D

Related Posts

stylish-in-monsoon-season
Main Slider

मानसून में भी लगेंगी स्टाइलिश, अगर लेंगी इन टिप्स की मदद

20/08/2026
Bharwan Torai
Main Slider

भरवां तोरई जीत लेगी सबका दिल, बार-बार बनाने की करेगी इच्छा

20/08/2026
Over 82,000 school vehicles are being monitored.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, 82 हजार से ज्यादा स्कूली वाहनों की हो रही निगरानी

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा को बड़ी उड़ान, दीक्षा पर यूपी के 27 लाख से अधिक उपयोगकर्ता

19/08/2026
Next Post
cm yogi

CM योगी ने कहा- इम्यूनिटी बढ़ाने में परंपरागत चिकित्सा पैथी कारगर

यह भी पढ़ें

lucknow market closed

कोरोना पर वार के लिए आगे आया व्यापार मंडल, चेन तोड़ने के लिए बंद होंगे बाजार

15/04/2021
House

सीलन की बदबू से घर को बचाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

24/06/2026
pre deled result 2020

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड रिजल्ट कर दिया जारी

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version