• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम और रिकवरी तेज हो रही है : योगी

Writer D by Writer D
01/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में विगत 24 घंटो की अवधि में प्रदेश में कोविड के 30317 नए केस आए, इसी अवधि में जबकि 38826 लोग उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। यह स्थिति सुखद है।

प्रदेश में संक्रमण कम हो रहा है जबकि रिकवरी बेहतर हो रही है। हमें इसी प्रकार टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति को प्रभावी ढंग से लागू रखना होगा। यह बहुत जरूरी है कि प्रदेशवासी कोविड विहैवियर को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

– बीते 24 घंटों में प्रदेश में 2,66,326 कोविड टेस्ट संपन्न हुए हैं। इसमें 1,14,172 टेस्ट केवल आरटीपीसीआर माध्यम हुए हैं। अब तक उत्तर प्रदेश में 4.10 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। यह देश के सभी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ है। सीएचसी और पीएचसी स्तर पर एंटीजन टेस्ट बढ़ाये जाने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित कराए।

– आज 01 मई से प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। वैक्सीन वेस्टेज को न्यूनतम रखने के प्रयासों और नए टीकाकरण सॉफ्टवेयर के ट्रायल के दृष्टिगत अधिक संक्रमण दर वाले सात जनपदों में 85 केंद्रों पर 18-44 आयु वर्ग का टीकाकरण किया जा रहा है। इसे चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसी के साथ-साथ प्रदेश में 2500 केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण पूर्ववत जारी है।

गांवों में कोरोना मृतक के अंतिम संस्कार के लिए योगी सरकार देगी इतने हजार रुपए

– कोविड से लड़ाई में टीकाकरण अहम है। देश मे सर्वाधिक टीकाकरण उत्तर प्रदेश में हुआ है। निःशुल्क टीकाकरण की घोषणा करने वाला उत्तर प्रदेश प्रथम राज्य है। हम सभी नागरिकों के वैक्सीनेशन के लिए नियोजित तरह से कार्य कर रहे हैं।
मैन पॉवर बैंक बनाया जाए
– बदलती परिस्थितियों के बीच हमें अस्पतालों में प्रशिक्षित मानव संसाधन की आवश्यकता होगी। ऐसे में, एक्स सर्विस मैन, सेवानिवृत्त चिकित्सक, आर्मी के रिटायर्ड लोग, अनुभवी पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिकल व पैरामेडिकल के अन्तिम वर्ष के छात्र व छात्राओं की सेवाएं ली जानी चाहिए। बेहतर हो कि प्रदेश में मैन पॉवर बैंक जैसा प्रयास किया जाए। जहां जैसी आवश्यकता हो, मानव संसाधन को उपलब्ध कराया जा सकेगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री इस दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।

– उत्तर प्रदेश में रेमेडेसीवीर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिदिन 50,000 वॉयल का नया आवंटन किया गया है। यह नवीन आवंटन प्रदेश में रेमडेसिविर की आपूर्ति सुचारु रखने में बहुत उपयोगी होगी। स्वास्थ्य मंत्री इस जीवनरक्षक दवा की मांग और आपूर्ति के वितरण की स्वयं मॉनिटरिंग करें। मांग, आपूर्ति और वितरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न होनी चाहिए।

योगी ने टीम-11 में किया बदलाव, तीन मंत्रियों को किया शामिल

– लखनऊ के आरएमएल में 100 कोविड बेड का विस्तार किया जाए। केजीएमयू में जल्द ही डेढ़ सौ बेड जल्द ही और कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। कैंसर हॉस्पिटल और डीआरडीओ द्वारा तैयार विशेष हॉस्पिटल भी बहुत जल्द क्रियाशील हो जाएगा। लखनऊ सहित सभी जिलों में कोविड बेड को बढ़ाये जाने का कार्य किया जाए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री इसकी हर दिन मॉनिटरिंग करें। बेड में बढ़ोतरी बहुत आवश्यक है।

– कुछ जिलों में वेंटिलेटर उपलब्ध हैं किंतु प्रशिक्षित मानव संसाधन के अभाव में इनके क्रियाशील न होने की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे सभी अस्पतालों के लिए तत्काल एनेस्थेटिक व अन्य टेक्नीशियन की उपलब्धता सुनिश्चित कराए। यह कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए। जिन जिलों में सीएमओ अथवा सीएमएस के पद रिक्त हैं, वहां 24 घंटे के भीतर नियुक्ति कर दी जाए।
अस्पताल में भर्ती मरीज़ों के परिजनों को मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी जरूर दें

योगी की जनता से अपील, वैक्सीनेशन के लिए जिन्हें केन्द्र पर बुलाया जाय, वही पहुंचे

– मरीज के परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाना अपेक्षित है। हमारा सहयोगपूर्ण रवैया परिजन के लिए इस आपदाकाल में बड़ा सम्बल होगा। हेल्पलाइन में सेवाएं दे रहे कार्मिकों को समुचित जानकारी दें। यदि कोई व्यक्ति किसी मरीज़ के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की रीफिलिंग के लिए जा रहा है तो उसे यथासंभव सहयोग करे उसे रोका न जाए। अस्पताल में भर्ती मरीज़ों के परिजनों को दिन में कम से कम एक बार उनके मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी जरूर दी जाए। स्वास्थ्य मंत्री इस व्यवस्था को सुनिश्चित कराएं।

– प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। मांग और आपूर्ति में संतुलन के लिए सभी जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। जामनगर (गुजरात) दुर्गापुर, बरजोरा (पश्चिम बंगाल) राउरकेला से ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जा रही है। निजी अस्पतालों को सीधे भी आपूर्ति कराई जा रही है। आगरा में आज नया ऑक्सीजन प्लांट प्रारंभ हो रहा है। सभी जिलों की स्थिति पर शासन स्तर से सीधी नजर रखी जानी चाहिए।

Tags: corona in Lucknowcorona in uttar pradeshcorona patients in Uttar PradeshLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindiyogi adityanath meeting with team 9
Previous Post

मिस इंडिया रह चुकीं पूजा चोपड़ा हुई कोरोना संक्रमित

Next Post

‘कुमकुम भाग्य’ की एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत हुईं कोरोना संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
Kumkum Bhagya's actress Ashlesha Sawant infected Corona

'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत हुईं कोरोना संक्रमित

यह भी पढ़ें

Suresh Kumar Khanna

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लगवाई कोविड वैक्सीन की पहली डोज

19/03/2021
AirAsia

राज्यपाल को लिए बिना ही उड़ गई AirAsia की फ्लाइट, नोटिस जारी

28/07/2023
holi

होली खेलने से पहले इस तरह रखें त्वचा का ध्यान

28/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version