• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होम आइसोलेशन संक्रमितों की हर जतन मदद कर रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
01/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के लिए बनाई गई रणनीति कारगर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर ऐसे संक्रमितों से इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) से फोन से हालचाल लेकर जरूरी सलाह दी जा रही है और आरआरटी भी संपर्क कर रही है। पिछले तीन दिनों में 75 जिलों में वृहद अभियान के तहत सवा दो लाख से ज्यादा संक्रमितों के घर मेडिकल किट पहुंचाई गई है।

मुख्यमंत्री ने होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों को एक सप्ताह का मेडिकल किट देने और आईसीसीसी के माध्यम से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश को स्थानीय जिला प्रशासन अमलीजामा पहना रहा है और होम आइसोलेशन में रहे संक्रमितों का विशेष ध्यान रख रहा है।

जिलों में आईसीसीसी के माध्यम से कोरोना संक्रमितों की दवा, बेड, ऑक्सीजन और अस्पताल आदि की जानकारी ली जा रही है। साथ ही समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें दवा और अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा आरआरटी टीम की ओर से एक्टिव होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों से संपर्क किया जा रहा है।

58 जिलों में 2,12,430 लोगों के घर पहुंचाई गई मेडिकल किट

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश के सभी 75 जिलों में विशेष अभियान चलाकर होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को सवा दो लाख से ज्यादा मेडिकल किट घर पहुंचाई गई है।

एक लाख के इनामी नक्सली सहित चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 58 जिलों में 2,12,430 लोगों के घर मेडिकल किट पहुंचाई गई है। इसमें आगरा मंडल में 10,184, अलीगढ़ मंडल में 1510, बरेली मंडल में 7535, चित्रकूट मंडल में 3585, देवीपाटन मंडल में 5097, झांसी मंडल में 14292, कानपुर मंडल में 18,682, लखनऊ मंडल में 77983, मेरठ मंडल में 17,399, मुरादाबाद मंडल में 11417, विंध्याचल मंडल में 4955, सहारनपुर मंडल में 7356, वाराणसी मंडल में 26661, फतेहपुर जिले में 1476, कौशांबी जिले में 1296, आजमगढ़ जिले में 3002 लोगों को मेडिकल किट पहुंचाई गई है।

एक ही लोकेशन पर सबसे ज्यादा ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनी बनी रिलायंस

इसके अलावा बस्ती, गोरखपुर और फैजाबाद मंडल में भी वृहद स्तर पर अभियान चलाकर चिकित्सा विभाग की टीमें होम आइसोलेट मरीजों को मेडिकल किट का वितरण कर रही हैं।

आईसीसीसी में फोन करके मंगा सकते हैं दवाइयों का पैकेट

होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों को दवाइयों का पैकेट उपलब्ध न होने पर होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित आईसीसीसी में फोन कर अपनी दवाइयों का पैकेट मंगा सकते हैं, जो लोग होम आइसोलेशन में हैं अगर वह डॉक्टर की सलाह लेना चाहते हैं तो, वह 18001805146, 18001805145 हेल्पलाइन पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Tags: up newsYogi News
Previous Post

धोनी के धुरंधरों की अच्छी शुरुआत, दस ओवर का खेल खत्म 90+ रन बनाकर डुप्लेसिस और मोइन क्रीज पर

Next Post

‘ब्रह्मकुमारी’ की पॉपुलर एंकर और एक्ट्रेस कनुप्रिया का कोरोना से निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
Next Post
actress Kanupriya dies from Corona

'ब्रह्मकुमारी' की पॉपुलर एंकर और एक्ट्रेस कनुप्रिया का कोरोना से निधन

यह भी पढ़ें

Babban Singh Raghuvanshi expelled from BJP

अश्लील डांस मामले में भाजपा नेता पर एक्शन, बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी ने किया निष्कासित

15/05/2025
Suspended

बार बालाओं के साथ डांस,फायरिंग करने वाला हेडमास्टर निलंबित

25/03/2021
drugs

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर सरगना किशन सिंह को ब्रिटेन से भारत लाया गया

22/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version