• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मरीजों के परिजनों को ऑक्सीजन सिलेण्डर भरवाने से रोका न जाए : योगी

Writer D by Writer D
01/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi government

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेण्डर भरवाने के संबंध में बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोविड मरीज के परिजन ऑक्सीजन सिलेण्डर को भरवाने जाते हैं तो उन्हें रोका न जाए।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीज के परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाना अपेक्षित है। कहीं भी किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई भी सहायता की आवश्यकता हो तो उसके तुरन्त सहायता दी जाय। इसके अलावा कोविड संक्रमित मरीज के परिजन को ऑक्सीजन सिलेण्डर को भरवाने जाते हैं तो उन्हें रोका न जाय।

श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि अस्पतालों में बनाये गये प्रभारी अधीक्षक व नोडल अधिकारी अपने अस्पतालों में भर्ती होने वाले कोविड संक्रमित मरीजों के परिवारजनों से संवाद करते हुए भर्ती मरीज की जानकारी देना सुनिश्चित कराएंगे।

कोरोना काल में रोजगार में निरंतरता बनाए रखने में जुटी योगी सरकार

उन्होंने बताया कि सेक्टर प्रभारी तथा पुलिस अधिकारी कोविड से सम्बंधित व्यवस्थाओं के सम्बंध में अस्पतालों का निरीक्षण करते रहें। ग्रामीण एवं शहरी निगरानी समिति बाहर से आने वाले लोगों की पहचान कर रही है तथा कोविड लक्षण होने पर उनकी एन्टीजन टेस्ट करवा रही है। इन समिति के सदस्यों के पास आॅक्सोमीटर तथा थर्मामीटर दिया गया है, जिससे होम आइसोलेशन वाले मरीजों की माॅनीटरिंग कर रहे हैं।

हर जिले की दो सीएचसी में 20 ऑक्सीजन कन्सीलेटर की हो रही व्यवस्था

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रत्येक जनपद की दो सीएचसी में 20 ऑक्सीजन कन्सीलेटर की व्यवस्था करायी जा रही है। इस तरह ग्र्रामीण क्षेत्र में मेडिकल किट के साथ-साथ आॅक्सीजन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

कोरोना पीड़ित सेवा केंद्र का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया उद्घाटन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा आज 01 मई से प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया का शुभारम्भ अधिक संक्रमित वाले 07 जनपदों के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष वाले लोग साॅफ्टवेयर के माध्यम से अपना पंजीकरण कराकर वैक्सीनेशन करा सकते हैं, बिना पंजीकरण वाले 18 से 44 वर्ष के आयु वाले लोगों का वैक्सीनेशन नहीं किया जायेगा।

मुख्यमंत्री का संसाधन बढ़ाने पर जोर

सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा टीम-9 की समीक्षा की गयी, जिसमें उन्होंने संसाधन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा कोविड अस्पताल के बेडों को ऑक्सीजन बेड में तब्दील करने के लिए कहा गया है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम और रिकवरी तेज हो रही है : योगी

अस्पतालों में प्रशिक्षित मानव संसाधन के लिए एक्स सर्विस मैन, सेवानिवृत्त चिकित्सक, आर्मी के रिटायर्ड लोग, अनुभवी पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिकल एवं पैरामेडिकल के अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की सेवाएं ली जायेगी।

केंद्र द्वारा प्रतिदिन रेमेडेसीवीर के 50,000 वॉयल का नया आवंटन

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में रेमेडेसीवीर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिदिन 50,000 वॉयल का नया आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। इसी क्रम में कल 631 मी0 टन ऑक्सीजन की सप्लाई की गयी है। जामनगर (गुजरात) दुर्गापुर, बरजोरा (पश्चिम बंगाल) राउरकेला से ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जा रही है।

एक ही लोकेशन पर सबसे ज्यादा ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनी बनी रिलायंस

उन्होंने बताया कि कल मुख्यमंत्री जी गन्ना किसानों वर्चुअली संवाद किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल गन्ना किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान किया गया है। विगत 04 वर्षों में 01 लाख 33 हजार करोड़ का भुंगतान गन्ना किसानों को किया गया है। तथा वर्तमान में गन्ना मिलों में 60 प्रतिशत से अधिक का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है।

पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी हुई गेहूं की खरीद 

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद किये जाने हेतु 6000 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। एक नई व्यवस्था के तहत कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को भी क्रय केन्द्र खोलने की अनुमति दी गयी है। उन्होंने बताया कि किसान उत्पादक संगठन 150 केन्द्रों के माध्यम से संचालित किया जायेगा।

उन्होंने जिलाधिकारियों के द्वारा कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को भी क्रय केन्द्रों से जोड़कर गेहूं क्रय का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। यह व्यवस्था प्रदेश में पहली बार हो रही है। 01 अप्रैल से 15 जून तक गेहू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहू क्रय अभियान में अब तक 12,30,519.80 लाख मी0 टन से अधिक गेहूं खरीदा गया है। जो पिछले वर्ष से दोगुना अधिक है।

Tags: cm yogilack of oxygen in upup newsYogi News
Previous Post

कोरोना काल में रोजगार में निरंतरता बनाए रखने में जुटी योगी सरकार

Next Post

CSK की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस को दिया 219 रन का लक्ष्य

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
CSK's target of 219 runs for Mumbai Indians thanks to fast batting

CSK की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस को दिया 219 रन का लक्ष्य

यह भी पढ़ें

gold silver rate

सोना एक साल में 38431 से 51223 रुपये पर पहुंचा

25/10/2020
Traffic Diversion

होलिका दहन और शब-ए-बरात पर बदला रहेगा ट्रैफिक, इन रास्तों से नहीं जा पाएंगे

05/03/2023
Hair

सिर में होती खुजली से है शर्मिंदा, छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

16/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version