• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना पॉज़िटिव बाहुबली मुख्तार अंसारी का शुगर ब्लड लेवल बढ़ा

Writer D by Writer D
02/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
mukhtar ansari

mukhtar ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली माफिया विधायक मुख्तार अंसारी इन दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में है। कोरोना की चपेट में आने के बाद मुख्तार को उसकी उसी बैरिक नंबर 16 में आइसोलेट किया गया है। इस समय उसका बैरिक 16 में इलाज किया जा रहा है। हालांकि इस समय उसकी डाइट काफी कम हो गई है, तो ब्‍लड शुगर लेवल भी बढ़ गया है।

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल आने के कुछ दिन बाद तक बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी कोरोना संक्रमण की चपेट में नहीं था। जेल के अंदर उसको कैसे कोरोना हो गया, यह तो सोचने वाली बात है। बता दें कि पंजाब की रोपड़ जेल से जब मुख्तार अंसारी को यूपी की बांदा जेल भेजने की बात चल रही थी उस दौरान उसने कई बार उत्तर प्रदेश की जेलों में लौटने से मना किया था। यही नहीं, उसने कई बार कोर्ट में हवाला दिया था कि उसे यूपी में जान और स्वास्थ्य का खतरा है। उसकी तबीयत ठीक नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद माफिया मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया था। हालांकि पंजाब के रोपड़ से लौटने के बाद अंसारी को कोरोना संक्रमण नहीं था और बांदा जेल के अंदर दाखिल करने से पहले उसकी जांच भी जिला प्रशासन और जेल प्रशासन ने मिलकर कराई थी, लेकिन उस समय जेल अंदर दाखिल होने तक मुख्तार को कोई भी बीमारी का संक्रमण नहीं था। यही नहीं, मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश जेल विभाग के डीजी खुद निगरानी कर रहे हैं।

Bengal Election: TMC ने 193 सीटों पर बनायी बढ़त, नंदीग्राम से ममता आगे

इसके अलावा लखनऊ से मुख्तार अंसारी की बैरिक में और जेल के अंदर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के बॉडी बॉल कैमरे लगाए गए हैं जिससे मुख्तार अंसारी के बैरिक में कोई जरूरी कर्मचारी के आलावा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं जा सके। आखिरकार जब इतनी व्यवस्थाएं की गई तो मुख्तार अंसारी कोरोना संक्रमण की चपेट में कैसे आ गया। हालांकि मुख्तार अंसारी जबसे बांदा जेल शिफ्ट हुआ है तब से उसको लेकर पूरे मामले में जिलाधिकारी बांदा आनंद कुमार सिंह कुछ भी बोलने से बार-बार कतरा रहे हैं और अभी कोरोना महामारी का शिकार होने के बाद भी मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य पर कोई भी जानकारी नहीं दे रहे हैं। जबकि मुख्तार की अभी पिछले महीने एक मामले में जब कोर्ट में पेशी हुई थी उस दौरान उसने जिला और जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

जेल प्रभारी अधीक्षक पीके त्रिपाठी की मानें तो मुख्तार अंसारी की लगभग 10 दिन पहले जिला प्रशासन ने एंटीजन जांच कराई थी और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उसको जेल में इलाज दिया जा रहा था और अब RTPCR रिपोर्ट आने के बाद उसका इलाज मेडिकल कालेज की टीम आकर कर रही है। त्रिपाठी ने साथ ही कहा कि अंसारी को जेल की बैरक नंबर 16 में ही आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोनाकाल के दौरान जो कोरोना पेशेंट को डाइट दी जाती है,वही मुख्तार अंसारी को दी जा रही है।

आजम खान का रात भर चला हाईवोल्टेज ड्रामा, लखनऊ जाने से किया इंकार

वहीं, जेल के विशेष सूत्रों की मानें तो जेल में बने जेल अस्पताल के कुछ कर्मचारी के साथ लगभग 50 के आसपास लोग जेल में कोरोना संक्रमण की चपेट में है। साथ ही यूपी के डॉन मुख्तार अंसारी का कोरोना होने के बाद शुगर लेवल बढ़ा हुआ है. यही नहीं, मुख्तार अंसारी दोनों वक्त में सिर्फ दो से ढाई रोटी खाकर जेल के अंदर रह रहा है। वहीं, पूरे मामले में मेडिकल कालेज प्रचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि बांदा जेल के द्वारा जैसे ही हमें सूचना भेजी गई उसके बाद जो 4 विशेषज्ञ डॉक्टर का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए बनाया गया उसने कोरोना इलाज शुरू कर दिया है।

फिलहाल पूरे मामले में डीएम बांदा आनंद कुमार से मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य को लेकर कई बार बात की गई, लेकिन वह जेल में बंद बंदियों के साथ मुख्तार को लेकर कुछ भी बोलने से साफ तौर पर कतरा रहे हैं।

Tags: banda jailcorona cases in upcorona positive mukhtar ansariMukhtar Ansariup news
Previous Post

Bengal Election: TMC ने 193 सीटों पर बनायी बढ़त, नंदीग्राम से ममता आगे

Next Post

नए कप्तान के साथ किस्मत का ताला खोलने उतरेगी हैदराबाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Hyderabad will come down to unlock luck with new captain

नए कप्तान के साथ किस्मत का ताला खोलने उतरेगी हैदराबाद

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भाजपा के प्रति जनता में हर ओर विरोध की लहर चल रही : अखिलेश यादव

23/06/2022
Shri Krishna Janmashtami

जानें कब है जनमाष्टमी, कान्हा को लगाएँ इन चीजों का भोग

18/08/2022
CM Bhajanlal Sharma

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

23/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version