• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें कब है जनमाष्टमी, कान्हा को लगाएँ इन चीजों का भोग

Writer D by Writer D
18/08/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shri Krishna Janmashtami

Shri Krishna Janmashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों ने अभी से तैयारी शुरूकर दी है. भादो माह यानी अगस्त महीने के कृष्ण अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) मनाई जाती है. इस दिन मठ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है. भक्त बड़े हर्षोल्लास के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं. श्रीकृष्ण पूजा में उनके प्रिय वस्त्र अर्पित किए जाते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है. क्या आपको पता है कि श्रीकृष्ण को सबसे ज्यादा क्या प्रिय है, तो आइए हम आपको बताते हैं.

ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को स्पेशल भोग लगाए जाते हैं. मंदिरों में इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के 56 व्यजंनों का भोग तैयार होता है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जो भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय हैं और इन चीजों का भोग श्रीकृष्ण को लगाने से कान्हा प्रसन्न होते हैं. बता दें कि जन्माष्टमी (Janmashtami) पर्व इस बार 19 अगस्‍त को मनाया जा रहा है.

यह पांच चीजें लड्डू गोपाल को हैं बेहद पसंद

मोर पंख: भगवान श्रीकृष्ण को मोर का पंख अति प्रिय है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में मोर पंख अनिवार्य होता है. जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा में मोर पंख को भी रखना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि जहां मोर पंख होता है वहां से नकारात्मकता खत्म हो जाती है.

धनिया पंजीरी: ज्योतिष शास्त्र में धनिया को धन से जोड़कर देखा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान कृष्ण को धनिया की पंजीरी बेहद प्रिय है. जन्माष्टमी की पूजा में धनिया की पंजीरी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इस दिन लड्डू गोपाल को पंजीरी का भोग लगा सकते हैं.

गाय का घी: धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण बाल्यावस्था में गाय की खूब सेवा करते थे. उनको गाय से बहुत लगाव था. यही वजह है कि भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने वाले पंजीरी में गाय का घी जरूर शामिल करना चाहिए.

मक्खन और मिश्री: धार्मिक शास्त्रों में वर्णन किया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण बचपन में माखन की चोरी करते थे. इस वजह से उनको माखन बेहद पसंद है. यही कारण है कि जन्माष्टमी के दिन पूजा में माखन और मिश्री का भोग जरूर लगाना चाहिए.

बांसुरी: बांसुरी भगवान कृष्ण के प्रिय वस्तुओं में से एक माना जाता है. जन्माष्टमी के दिन बांसुरी रखने से विशेष कृपा प्राप्त होती है.

Tags: AstrologyAstrology tipsjanmashtamijanmashtami 2022Janmashtami BhogJanmashtami Celebrationjanmashtami dateJanmashtami muhurtJanmashtami Puja
Previous Post

कान्हा को झूला झुलाने से पूरी होती है मनोकामना, संतान प्राप्ति संग होंगे ये लाभ

Next Post

कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, कान्हा पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
फैशन/शैली

होंठों से इन उपायों से हटाएं डेड स्किन

08/09/2026
Bread Upma
फैशन/शैली

झटपट बनने वाला ये नाश्ता बच्चों को भी आता है पसंद

08/09/2026
Dandruff
फैशन/शैली

डैंड्रफ से है परेशान, ये ब्यूटी हैक्स दिलाएंगे छुटकारा

08/09/2026
Dhan Singh Rawat
Main Slider

‘रिवायत-ए-रेशम’ फैशन शो में बिखेरी दून सिल्क की रेशमी चमक

07/09/2026
CM Dhami
Main Slider

धामी ने सर्राफ मंडल की भव्य प्रदर्शनी का किया अवलोकन, पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर जोर

07/09/2026
Next Post
flute

कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, कान्हा पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं

यह भी पढ़ें

Arrested

कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

13/01/2023
CM Yogi inaugurated 39 development projects

डबल इंजन की सरकार के साथ चलिए आजमगढ़ को हम सुरक्षित और समृद्ध बनायेंगे : मुख्यमंत्री योगी

13/06/2026
Which captain's interest will be right decision, will be known only after four days

किस कप्तान के हित में होगा सही निर्णय, चार दिन बाद ही चलेगा पता

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version