• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंगाल के दिग्गजों के बीच एक नौकरानी ने लहराया जीत का परचम

Writer D by Writer D
03/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Chandana Bauri

Chandana Bauri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव कई मामलों में खास रहा है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े सूरमाओं को धूल चटा कर ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं लेकिन वह खुद अपनी सीट नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार गई हैं।

वही सालतोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भी एक मिसाल कायम की है। यहां नौकरानी का काम करने वाली चंदना बाउरी को जीत मिली है जो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। वह बंगाल के सबसे निर्धन उम्मीदवारों में से हैं। उनके पति दिहाड़ी मजदूर हैं और वे तीन बच्चों की मां हैं।

चंदना बाउरी पैसे की तंगी पर लोगों के घरों में काम करती रही हैं। चंदना को टिकट देने की अनुशंसा संघ ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की थी जिसके बाद उन्हें उम्मीदवार बनाया गया था। अब वह राज्य विधानसभा में यहां पहुंच गई हैं। तृणमूल कांग्रेस के बेहतरीन प्रदर्शन के बीच वह जीत हासिल करने में सफल रहीं हैं।

TMC की जीत के साथ ही BJP कार्यकर्ताओं पर हमले, नंदीग्राम में तांडव

30 वर्षीय चंदना ने बांकुरा जिले की सालतोड़ा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार संतोष कुमार मण्डल को 4 हजार,145 वोटों से मात दी है। भाजपा का टिकट मिलने के बाद एक बातचीत में उन्होंने बताया था कि उन्हें इसका जरा भी अंदाजा नहीं था। भाजपा की लिस्ट में नाम आने के बाद स्थानीय नेतृत्व ने उन्हें उम्मीदवारी की सूचना दी थी।

चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने सालतोड़ा क्षेत्र से चंदना का प्रचार किया था। इसके बाद चंदना बाउरी ने कहा था कि, “मिथुन चक्रवर्ती द्वारा मेरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार आरंभ किया जाना मेरे लिए गर्व की बात है।”

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं

वह अपनी दो बेटियों और एक बेटे को अपनी माँ और सास के साथ घर में छोड़ चुनाव प्रचार करने जाती थीं। कभी-कभी उनके पति भी उनके साथ जाते थे जो कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में दिहाड़ी श्रमिक हैं। जब भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था, तब वह पूरे देश में सुर्खियों में छा गई थीं और अब जब वह जीत चुकी हैं तब एक बार फिर उन्हें चारों तरफ से शाबाशी मिल रही है।

Tags: Bengal ElectionBengal Newsbengal updatesChandana Bauri
Previous Post

आईपीएल पर मंडराया कोरोना का खतरा, केकेआर के दो खिलाडी कोरोना संक्रमित

Next Post

KKR-RCB का मैच टला, बायो-बबल भी नहीं रोक सका कोरोना का खतरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
KKR-RCB match postponed, bio-bubble could not remove corona threat

KKR-RCB का मैच टला, बायो-बबल भी नहीं रोक सका कोरोना का खतरा

यह भी पढ़ें

ambedkar nagar अम्बेडकरनगर

गुरुग्राम: बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, शराब ठेकेदार की मौके पर मौत

03/09/2020
Theft

मोबाइल टॉवर के पार्ट्स चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

22/04/2023
सीएम योगीCM Yogi

सीएम योगी नए साल पर दो जनवरी को गोरखपुर दौरे पर

30/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version