• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

KKR-RCB का मैच टला, बायो-बबल भी नहीं रोक सका कोरोना का खतरा

Desk by Desk
03/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
KKR-RCB match postponed, bio-bubble could not remove corona threat

KKR-RCB match postponed, bio-bubble could not remove corona threat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर आ गई है। अब तो इस लहर का असर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL पर भी पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दो खिलाड़ी संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद KKR का आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाला मुकाबला टाल दिया गया है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला था। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने मैच टाले जाने की जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि ट्रैवल पॉलिसी और मुंबई होटल में बायो-बबल में खामी की वजह से खिलाड़ी संक्रमित हुए हैं। उधर, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि KKR के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर्स संक्रमित हो गए। IPL के नियमों के मुताबिक, इन दोनों खिलाड़ियों को भी बायो-बबल में रखा गया था। संक्रमण की खबर से बेंगलुरु खेमे में भी चिंता थी और वह मैच खेलने को लेकर ज्यादा उत्सुक नजर नहीं आ रहे थे।

 

आईपीएल पर मंडराया कोरोना का खतरा, केकेआर के दो खिलाडी कोरोना संक्रमित

बायो-बबल में कैसे हुआ खिलाड़ी संक्रमित?

KKR ने IPL शुरू होने से पहले मार्च के अंतिम हफ्ते अपने खिलाड़ियों का मुंबई में कैंप किया। यहां एक होटल में बायो-बबल तैयार किया गया था। उसके बाद टीम अप्रैल के दूसरे हफ्ते में चेन्नई पहुंची। अब चेन्नई में बायो-बबल तैयार किया गया। यहां कोलकाता ने तीन मैच खेले। 18 अप्रैल को चेन्नई में आखिरी मैच खेलने के बाद टीम वापस मुंबई चली आई।

 

चूंकि मुंबई में बायो-बबल को समाप्त कर दिया गया था। ऐसे में दोबारा बायो-बबल तैयार करने में लापरवाही बरती गई। मुंबई में KKR जिस होटल में दोबारा रुकी, उस दौरान उनके देखभाल में रखे गए कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। कोलकाता को एक हफ्ते के अंदर दो ट्रैवल करने पड़े। टीम ने मुंबई में पहला मैच 21 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ और दूसरा मैच 24 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेला। इसके बाद टीम अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के मुताबिक, हो सकता है कि इसी दौरान खिलाड़ी संक्रमित हुए हों।

 

Tags: 24ghante online.comcorona threathindi newsIndia News in HindiIPLIPL 2021ipl matchipl newsIPL SeriesKKR-RCBLatest India News Updateslatest newsNational newsnews in hindiताजा समाचारहिंदी समाचार
Previous Post

बंगाल के दिग्गजों के बीच एक नौकरानी ने लहराया जीत का परचम

Next Post

चुनाव आय़ोग के आदेश की उड़ी धज्जियां, विजेता ग्राम प्रधान मना रहे जीत का जश्न

Desk

Desk

Related Posts

Kerala Paratha
Main Slider

आज बनाए ये डिश, डिनर को मिलेगा शाही अंदाज

21/06/2026
Veg Maggi Omelette
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं वेज ऑमलेट, फटाफट हो जाएगा तैयार

21/06/2026
The roof of the Maruti temple collapsed.
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मारुति मंदिर की छत गिरी; मलबे में दबे 20 से 25 श्रद्धालु

20/06/2026
CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल मिलाकर 1500 करोड़ रुपये भी नहीं दिए होंगे: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Ruchi Veera-OP Rajbhar
Main Slider

राजभर पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, बोलीं – खुद साइकिल पर बैठने को तैयार हैं मंत्रीजी

20/06/2026
Next Post
up panchayat election result

चुनाव आय़ोग के आदेश की उड़ी धज्जियां, विजेता ग्राम प्रधान मना रहे जीत का जश्न

यह भी पढ़ें

आँखों की पलकें बढ़ाती है चहरे का आकर्षण, इन्हें घना बनाने के लिए आजमाए ये तरीके

08/01/2022
CM Yogi congratulated President Draupadi on her birthday

सीएम योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई

20/06/2023
Chaturmas

चातुर्मास में करें इन नियमों का पालन, पापों से मिल जाएगा छुटकारा

03/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version