• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

TMC की प्रचंड जीत के बाद बंगाल में शुरू हुआ बर्बर हत्याएं व दुष्कर्म का दौर

Writer D by Writer D
04/05/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rape

Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद राज्य में कई स्थानों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। बर्बर हिंसा के दौरान महिलाओं को भी निशाना बनाया जा रहा है और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

लोगों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बर्बर तरीके से हत्या की जा रही है और महिला पोलिंग एजेंट के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। भाजपा की प्रदेश इकाई ने सोमवार को अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में एक बयान जारी किया है, उसमें दावा किया है कि बीरभूम जिले के नानूर से भाजपा उम्मीदवार तारक साहा की पोलिंग एजेंट बनी दो महिला कार्यकर्ताओं से तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान एक महिला का अपहरण कर लिया गया है।

किसान परिवार से बदमाशों ने लूटे साढ़े पांच लाख रुपए, मुकदमा दर्ज

इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के 12 गांवों में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ शारीरिक उत्पीड़न व यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

प्रदेश भाजपा के प्रभारी व महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि एक दिन में भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा गया है। इनमें से बेलियाघाटा के अभिजीत सरकार और सोनारपुर के हारन की बर्बर तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने दावा किया है कि हत्या से पहले अभिजीत सरकार ने फेसबुक लाइव किया था, जिसमें उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में हिंसा के बारे में जानकारी दी थी। उसके 15 मिनट के बाद उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया।

आजादी के बाद से कुलदीप सेंगर के परिवार का कब्जा, पहली बार निकली प्रधानी हाथ से गई

चुनाव परिणाम आने के बाद ही रविवार रात अभिजीत सरकार ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हिंसक गतिविधियों पर एक फेसबुक लाइव किया था और इसके माध्यम से अपनी बात रखी थी। वीडियो के जरिए उन्होंने बताया था कि तृणमूल के गुंडे लगातार बमबारी कर रहे हैं और उनके घर और दफ्तर को तहस-नहस कर डाला है।

फेसबुक लाइव में इन घटनाओं के लिए अभिजीत ने तृणमूल विधायक स्वर्ण कमल साहा के लोगों को दोषी ठहराया था। लाइन वीडियों के थोड़ी देर बाद ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उसके घर गए और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

Tags: Bengal Newsbengal updatesbengal voilence
Previous Post

स्प्रिट पीने से तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Next Post

खिलाड़ियों का हौसला और टीम भावना कोरोना काल में प्रेरणादायक : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम गतिशक्ति 2.0 और मोबाइल ऐप लॉन्च

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लक्सर को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, सड़क और नाला निर्माण के लिए 4.45 करोड़ रुपये मंजूर

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे सोठी आश्रम, बोले- मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है भारतीय कुष्ठ निवारक संघ

02/07/2026
Next Post
yogi government

खिलाड़ियों का हौसला और टीम भावना कोरोना काल में प्रेरणादायक : योगी

यह भी पढ़ें

Murder

युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

21/03/2024
भाजपा

‘हेमंत है तो अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को हिम्मत है : भाजपा

09/11/2020
CM Yogi

सही दिशा में पड़ा आपका एक वोट कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर देता है: सीएम योगी

28/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version