• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रमजान में रोजे के दौरान अपनी सेहत का रखे ध्यान

Writer D by Writer D
06/04/2022
in फैशन/शैली
0
Ramadan also took care of his health during the fast

Ramadan also took care of his health during the fast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लाम का पाक (Ramadan) महीना चल रहा है। इसलिए सेहत का ख्याल रखने के लिए जरूरी है कि संतुलित खाना खाया जाए और ये बात रमजान के दिनों में और भी जरूरी हो जाती है। रमजान (ramadan) के दिनों में खाने में कुल्चा नहारी, कबाव, पराठा और बिरयानी इत्यादि ही आमतौर पर खाई जाती है। सहरी के वक्त या इफ्तार के समय ही ये भोजन किया जाता है। पूरा दिन खाली पेट रहकर एकदम हाई कैलोरी भोजन सेहत के लिए ठीक नहीं इससे वजन बढना, एसीडिटी और पाचन आदि की समस्याएं आ सकती हैं।

विशेषज्ञ कहते हैं कि रमजान के दौरान आपको उचित आहार लेना चाहिए, तला हुआ खाना और रेड मीट (मटन) नहीं खाना चाहिए तथा नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए। रमजान में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है तभी आप ठीक तरह से रोजा कर पाएंगे।

आहार संबंधित सलाहें…

  1. विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ और अनाज जैसे जौ, गेहूं, ओट्स, बाजरा, सूजी, फलियां, दालें, चोकर, हरी मटर, खुबानी, आलूबुखारा और बादाम खाएं।
  2. बहुत अधिक भोजन न करें और धीरे धीरे खाएं।
  3. पाचन से संबंधित समस्याओं को टालने के लिए आलूबुखारे का रस पीयें।
  4. तला हुआ भोजन और रेड मीट (मटन) न खाएं क्योंकि इनके कारण एसीडिटी और पाचन से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं।
  5. व्यायाम करने के बाद उचित प्रोटीन आहार लें।
  6. डाईबिटीज (मधुमेह) के रोगियों को अधिक सावधान रहना चाहिए और हाइपोग्लाइसीमिया (रक्त में शर्करा की कमी होना) को टालना चाहिए। क्योंकि रमजान के समय पूरे एक महीने का उपवास होता है अतः अपना ध्यान रखें और अपने नियमित व्यायाम को कम करें तथा बहुत अधिक परिश्रम वाले व्यायाम न करें।

व्यायाम से संबंधित सलाह…

  1. कार्डियो एक्सरसाइज (हृदय से संबंधित व्यायाम) जैसे चलना या साइकिलिंग आदि करें। इससे आपकी कैलोरीज बर्न होंगी और आपकी काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी।
  2. आप रमजान के पहले हलके फुल्के व्यायाम का प्रशिक्षण भी ले सकते हैं। इससे आपकी मांसपेशियों की ताकत बढ़ेगी।
  3. वार्म अप और स्ट्रेचिंग के व्यायाम करें। संपूर्ण शरीर की स्ट्रेचिंग करने से शरीर की तन्यता बढ़ती है और शरीर का डिटाक्सीफिकेशन (शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालना) भी होता है।
  4. आप चटाई पर बैठकर किये जाने वाले व्यायाम भी कर सकते हैं जैसे फ्री स्कवॉट, एब्स और पुश अप्स।
  5. योग और ध्यान शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में सहायक हैं।
  6. समूह बनाकर व्यायाम करें – इससे कैलोरी भी बर्न होगी और दूसरों के साथ व्यायाम करने में आनंद भी आएगा।
  7. कम से कम 20 से 40 मिनिट तक व्यायाम करें।
  8. जब आप भूखे हैं तब व्यायाम न करें। आपको सेहरी (सूर्योदय के पहले का भोजन) के पहले या इफ्तार (सूर्यास्त के बाद का भोजन) के बाद व्यायाम करना चाहिए।
  9. अधिक तीव्रता वाले व्यायाम न करें जैसे बहुत तेजी से दौडना, स्टेपर या भारी वजन उठाना क्योंकि जोड़ों या मांसपेशियों को चोट पहुंच सकती है और ब्लडप्रेशर लो होना (कम होना), हाइपोग्लाइसीमिया (रक्त में शर्करा की कमी होना) या चक्कर आना जैसी समस्याएं आ सकती हैं।

 

Tags: Healthhealth tipsRamadanRamadan 2022
Previous Post

48 साल बाद हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Next Post

6 अप्रैल राशिफल: मिथुन-कन्या राशिवालों का चमकेगा भाग्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
facial hair
फैशन/शैली

अनचाहे बालों से निजात दिलाएंगे ये उपाय

28/08/2026
Black Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन पर ये टिप्स आजमाते ही चमक जाएगी

28/08/2026
Next Post

6 अप्रैल राशिफल: मिथुन-कन्या राशिवालों का चमकेगा भाग्य

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी ने एटा और बहराइच सड़क हादसे में हुई जनहानि पर जताया दुख

11/05/2023

गौरी खान की डिलीवरी के वक्त इतनी बुरी तरह से डर गये थे शाहरुख खान

29/10/2020
Lawrence Bishnoi Gang

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, देशभर से 7 शूटर्स किए अरेस्ट

25/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version