• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत से डरबन पहुंचा जहाज के चालक समेत सभी 14 सदस्य कोरोना पॉज़िटिव

Writer D by Writer D
05/05/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर
0
14 crew members corona positive

14 crew members corona positive

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दक्षिण अफ्रीका में भारत से आए मालवाहक पोत के चालक दल के 14 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह मालवाहक पोत भारत से दक्षिण अफ्रीका के डरबन आया। दक्षिण अफ्रीका की ‘ट्रांसनेट नेशनल पोर्ट अथॉरिटी’ने इस बात की जानकारी दी। ट्रांसनेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि मालवाहक जहाज पर तैनात एक चीफ इंजीनियर की मौत कोविड-19 से नहीं, बल्कि दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

रविवार को यह जहाज डरबन पहुंचा, जिसके बाद चालक दल के सभी 14 सदस्यों की जांच की गई जिसमें सभी संक्रमित पाए गए। चालक दल के सभी सदस्यों को पृथक-वास में रखा गया है और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

ट्रांसनेट ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘पूरे जहाज को पृथक-वास में रखा गया है और किसी को भी जहाज से बाहर जाने अथवा प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है। यह कंपनी की जिम्मेदारी है कि इस पोत के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जाए।’

मोदी की बधाई पर ‘दीदी’ ने कहा- शुक्रिया, कोरोना रोकथाम के लिए मिलकर करेंगे काम

बंदरगाह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर बताया कि पोत पर कम से कम 200 कर्मचारी काम कर रहे थे और रविवार शाम से ही जहाज से करीब तीन हजार टन चावल उतारने का काम किया जा रहा था। चावल 50-50 किलोग्राम की बोरियों में भरा हुआ था. इस खबर के कारण आशंका पैदा हो गई है कि भारत में कोरोना वायरस की भयावह लहर के लिए जिम्मेदार वायरस का बी.1.617 स्वरूप दक्षिण अफ्रीका में भी पहुंच चुका है।

दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखिजे ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जहाज के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत से आने वाली सीधी उड़ानों पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

Tags: 14 crew members corona positiveinternational News
Previous Post

आउटफिट से भी महंगा है मौनी रॉय का पर्स, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Next Post

बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जानिए किन देशों ने बैन की भारतीय उड़ाने

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं, CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

17/06/2026
Former BJP district panchayat vice president burnt alive in car
Main Slider

छत्तीसगढ़: कोरिया में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को कार में जिंदा जलाया ,भाई की भी मौत

17/06/2026
Sarva Pitru Amavasya
Main Slider

दान करते समय न करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल

16/06/2026
Dry Hair
Main Slider

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

16/06/2026
Dahi Paratha
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

16/06/2026
Next Post
https://24ghanteonline.com/wp-content/uploads/2021/05/77-156.jpg

बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जानिए किन देशों ने बैन की भारतीय उड़ाने

यह भी पढ़ें

My bus my road

योगी सरकार ने की ‘मेरी बस, मेरी सड़क’ पहल की शुरुआत

19/06/2024
jaggery

ठंड में गुड़ खाने के फायदे

03/12/2025
Pm modi

भारत में यह सभी विशेषताएं हैं, विदेशी निवेश के लिए अनुकूल स्थलों में से एक है : मोदी

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version