• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी सरकार ने कोरोना वैक्सीन के लिए जारी किया ग्लोबल टेंडर

Writer D by Writer D
05/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
global tendering corona vaccine

global tendering corona vaccine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर चल रहे महाभियान में तेजी लाने के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। यूपी सरकार ने वैक्सीन के लिए इसके लिए ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार योगी सरकार ने 40 मिलियन डोज के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया है। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की ओर से ये टेंडर जारी किय गया है। 7 मई तक टेंडर डाउनलोड किया जा सकता है, वहीं 21 मई को टेंडर भरने की अंतिम तिथि घोषित की गई है।

बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट, ट्रेस और ट्रैकिंग के अलावा ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण पर जोर दे रहे हैं। जिस कारण अब 18-44 आयु वर्ग के युवाओं को टीकाकरण के लिए दूसरे चरण की तैयारी को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के 17 नगर निकायों में अगले सप्ताह से टीकाकरण की शुरूआत की जाएगी।

भारत से डरबन पहुंचा जहाज के चालक समेत सभी 14 सदस्य कोरोना पॉज़िटिव

सीएम योगी के निर्देश पर आज चार करोड़ टीके के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया है। इसके अलावा भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट को 50-50 लाख टीके के लिए 10-10 करोड़ रुपए एडवांस के रूप में दिए गए हैं। कंपनियों ने जल्द आपूर्ति का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज टीम-9 की बैठक में टीकाकरण को लेकर कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण सुरक्षा का अहम माध्यम है। इस महत्व को समझते हुए प्रदेश में टीकाकरण अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। 18-44 आयु वर्ग के लोगों के निशुल्क टीकाकरण की घोषणा करने और क्रियान्वित करने वाला प्रथम राज्य उत्तर प्रदेश है। अब तक 51,284 लोगों को टीकाकरण का पहला डोज लगाया जा चुका है। कल यानि एक दिन में 106 सेंटर पर 17,452 टीके लगाए गए हैं। 18-44 आयु वर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए ग्लोबल टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। एक करोड़ पांच लाख 68 हजार 125 लोगों को पहला डोज और 25 लाख 22 हजार 860 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। अब तक वर्तमान में कुल 1,30,90,985 डोज लगाए जा चुके हैं। वैक्सीन वेस्टेज को न्यूनतम करने के लिए विशेष प्रयास करें।

सीएम योगी टीकाकरण अभियान की खुद निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। यही वजह है कि टीके के लिए देश में ग्लोबल टेंडर करने वाला पहला राज्य यूपी बना है। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन ने चार करोड़ टीके के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया है। इसके लिए टेंडर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 7 मई और टेंडर भरने की अंतिम तिथि 21 मई घोषित की गई है।

पिता बने ग्राम प्रधान, बेटे ने गांव के विकास के लिए दिया इतने करोड़ का दान

सीएम योगी के ही निर्देश पर भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट को 50-50 लाख टीके का आर्डर पहले ही दे दिए गए थे और इसके लिए 10-10 करोड़ एडवांस भी दे दिए गए थे। अब दोनों कंपनियों ने जल्द टीके की आपूर्ति का आश्वासन दिया है।

Tags: cm yogiCorona vaccineglobal tenderLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जानिए किन देशों ने बैन की भारतीय उड़ाने

Next Post

एक ही गांव के 4 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
dead body

एक ही गांव के 4 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

ICSE Board

कोरोना काल के दौरान होगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा, 19 विषयों में कराई जाएगी – सूत्र

23/05/2021
shinzo abe

कौन बनेगा जापान का अगला प्रधानमंत्री, जानिए रेस में सबसे बड़ा दावेदार कौन है

31/08/2020

कोविड कमी से हाईकोर्ट संतुष्ट, गाइडलाइंस का पालन करने का दिया निर्देश

01/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version