• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के खिलाफ गांव-गांव शुरू हुआ विशेष ट्रेसिंग अभियान

Writer D by Writer D
06/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
corona test

corona test

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बुधवार से गांवों में कोरोना से निपटने के लिए विशेष ट्रेसिंग अभियान की शुरुआत हो गई है।

कोरोना के खिलाफ चल रहे इस महायुद्ध में सुबह से ही निगरानी समिति के सदस्य और रैपिड रेस्पांस टीमें मैदान पर उतरने लग गईं। यह टीमें 97 हजार राजस्व गांवों में पहुंचकर सबसे पहले घर-घर दस्तक देंगी और यूपी सरकार की ओर से शुरू किये गये विशेष अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। अभियान रविवार नौ मई तक चलाया जाएगा।

पांच दिवसीय अभियान का उद्देश्य गांव-गांव में कोरोना के लक्षणयुक्त लोगों की पहचान करना और उनको तत्काल इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराना है। इसके लिये निगरानी समिति के सदस्य और रैपिड रेस्पांस टीमों को कोरोना के खिलाफ गांव-गांव में लड़ाई को जीतने के लिये हथियार के रूप में मेडिसिन किट, एन्टीजन टेस्ट किट दी गई हैं। विशेष ट्रेसिंग अभियान के दौरान टीमें पल्स आक्सीमीटर व अन्य जांच करके ग्रामीणों का स्वास्थ्य हाल जानेंगी।

कोरोना पॉजिटिव NSG जवान को नहीं मिल सका बेड, रास्ते में तोड़ा दम

सरकार का उद्देश्य शहरों के साथ ही गांव में रहने वाले लोगों को खुशहाल और स्वस्थ जीवन प्रदान करना है। उन्होंने महामारी के इस दौर में शुरुआत से ही गांव में विशेष सफाई अभियान चला रखा है। ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव से लेकर गांवों में पहली बार बड़ी संख्या में फॉगिंग और सेनिटाइजेशन का काम किया गया। पिछली सरकारों ने जिन ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ मुड़कर कभी नहीं देखा योगी सरकार ने आते ही सबसे पहले प्रदेश के ऐसे वनवासी क्षेत्रों के गांवों, राजस्व ग्रामों के लोगों को सभी मूलभूत और जरूरी सुविधाएं दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

योगी सरकार ने कोरोना को जड़ से समाप्त करने के लिये आज से गांव-गांव विशेष अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच मई से रविवार नौ मई तक प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाए। गांव में रहने वाले लोगों का हाल जानने के लिये घर-घर जाकर सम्पर्क किया जाए। निगरानी समिति की टीमें और रैपिड रेस्पांस टीम लक्षणयुक्त लोगों का एन्टीजन टेस्ट करें। लक्षण पाए जाने वाले लोगों को तत्काल अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज की सुविधा प्रदान की जाए। इस कार्य के लिये निगरानी समितियों के पास 10 लाख मेडिसिन न जब किट और आर.आर. टीम के पास 10 लाख एन्टीजन किट उपलब्ध कराई गई है।

Tags: corona in UPspecial tracing campaign
Previous Post

कोरोना पॉजिटिव NSG जवान को नहीं मिल सका बेड, रास्ते में तोड़ा दम

Next Post

होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से मंडलायुक्त ने की फोन पर बातचीत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sawan
Main Slider

सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, मिलेगी भोलेनाथ की कृपा

23/07/2026
Kanwar
Main Slider

सावन 2026: कांवड़ यात्रा की शुरुआत किसने की थी? जानें इसका पौराणिक इतिहास

23/07/2026
Silver
Main Slider

गिफ्ट में मिली चांदी की ये चीजें चमका देंगे आपका भाग्य

23/07/2026
Fly
Main Slider

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
Next Post
ranjan kumar

होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से मंडलायुक्त ने की फोन पर बातचीत

यह भी पढ़ें

Sunil Singh

बिस्कोमान अध्यक्ष पद से हटाए गए राजद नेता सुनील सिंह, विधान परिषद की सदस्यता पर भी संकट

26/07/2024
corona

कोरोना के बढ़ते केस पर योगी सरकार अलर्ट, जीनोम सिक्वेंसिंग के दिए निर्देश

30/03/2023
Drinking Water

रात को सोने से पहले और उठने के बाद पानी पीना होता है फायदेमंद

20/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version