• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन और राफेल लड़ाकू विमान पहुंचे भारत, वायुसेना की बढ़ेगी ताकत

Writer D by Writer D
06/05/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rafale fighter aircraft

Rafale fighter aircraft

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने बुधवार को ट्वीट कर बताया था कि तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस के मेरिग्नैक-बोर्डो एयरबेस से भारत के लिए उड़ान भर चुके हैं।

इस दौरान विमानों ने बिना रुके आठ हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी की। तीनों राफेल विमानों को रास्ते में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) एयरफोर्स के एयरबस 330 मल्टी-रोल ट्रांसपोर्ट टैंकरों से ओमान की खाड़ी में मध्य हवा में ही ईंधन दिया गया।

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद राफेल विमानों के लाने की प्रक्रिया थोड़ी लंबी हो गई है। क्योंकि भारत से फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले भारतीय पायलटों को क्वारंटाइन के साथ-साथ और भी कई सावधानियों से गुजरना पड़ता है। भारतीय वायुसेना ने कोविड-19 के दौर में भी राफेल विमानों की निर्धारित समय के अंदर भारत को सौंपने और पायलटों के समुचित प्रशिक्षण के लिए फ्रांस को धन्यवाद दिया है। साथ ही विमानों की बिना रुके उड़ान के दौरान हवा में ही विमानों में ईंधन भरने के लिए भी यूएई का आभार जताया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह का निधन, कोरोना से संक्रमित थे

फ्रांस के पांच दिवसीय दौरे पर गए वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने 21 अप्रैल को फ्रांस के मेरिग्नैक-बोर्डो एयरबेस से पांचवें बैच में तीन राफेल फाइटर जेट्स को हरी झंडी दिखाकर भारत के लिए रवाना किया था। पांच बैच में अब तक 17 राफेल फाइटर जेट भारत आ चुके हैं, जिन्हें पहली स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरो’ अम्बाला एयरबेस पर तैनात किया गया है।

छठी खेप में आये इन तीन राफेल युद्धक विमानों के साथ अब तक 20 जेट्स भारत पहुंच चुके हैं। अंबाला स्थित गोल्डन एरो स्क्वाड्रन पर पूर्वी लद्दाख की एलएसी और पाकिस्तान से सटी एलओसी के दोनों ही मोर्चों की जिम्मेदारी है। अंबाला में राफेल की पहली स्क्वाड्रन तैनात करने पर करीब 250 करोड़ रुपये का खर्च आया था। इसी तरह पिछले साल 10 सितम्बर को अंबाला में राफेल को वायुसेना में शामिल होने वाले कार्यक्रम पर करीब 42 लाख रुपये खर्च हुए थे।

कोरोना पॉजिटिव आसाराम की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

एलएसी पर चीन से तनातनी के बीच भारत ने राफेल लड़ाकू विमानों को लद्दाख के फ्रंट-लाइन एयरबेस पर तैनात किया है। 18 विमानों से पहली स्क्वाड्रन पूरी होने के बाद अब पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर दूसरी स्क्वाड्रन को शुरू किया जाना है। पूर्वी लद्दाख में चीन से चल रही तनातनी के बीच राफेल फाइटर जेट्स की इस दूसरी स्क्वाड्रन की जिम्मेदारी सिक्किम से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक से सटी एलएसी की होगी।

पूर्वी क्षेत्र में चीन-भूटान ट्राइ-जंक्शन के बेहद करीब हाशिमारा ऑपरेटिंग बेस अप्रैल में ही बनकर तैयार है। हाशिमारा बेस उसी विवादित डोकलाम इलाके के बेहद करीब है, जहां वर्ष 2017 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच 75 दिन लंबा टकराव हुआ था। अभी तक हाशिमारा बेस पर राफेल के लिए तैयार किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर और नए रनवे के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

Tags: Indian AirforceNational newsRafale Fighter AircraftRafale fighter aircraft deal
Previous Post

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा, जानें अपने शहर के रेट

Next Post

शोपियां मुठभेड़ में अल-बदर के तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपीआईटीएस: लोकल से ग्लोबल की बड़ी छलांग

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
Main Slider

समस्या निस्तारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम योगी

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Next Post
Shopian encounter

शोपियां मुठभेड़ में अल-बदर के तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव

शाही लीची के लिए मशहूर जिले में 5 सीटों पर त्रिकोणीय जंग, मतदान 3 को

02/11/2020
iran isis attack

इराक में IS का हमला, 6 सुरक्षाकर्मियों सहित तीन नागरिकों की मौत

22/11/2020
हत्या

आजमगढ़ : ग्राम प्रधान के बेटे ने पिता-पुत्र की गोली मारकर की हत्या, भीड़ ने पुलिस चौकी समेत कई वाहन फूंके

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version