• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजमगढ़ : ग्राम प्रधान के बेटे ने पिता-पुत्र की गोली मारकर की हत्या, भीड़ ने पुलिस चौकी समेत कई वाहन फूंके

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
हत्या

ग्राम प्रधान के बेटे ने पिता-पुत्र की गोली मारकर की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। आजमगढ़ में गुरुुवार की शाम देवगांव कोतवाली के नाऊपुर घोड़सहना गांव में पिता और पुत्र की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हीरालाल यादव अपने पड़ोसी ग्राम प्रधान के घर पर पार्टी कर रहा था।

इस दौरान प्रधान के बेटे की तरफ से हीरालाल के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बचाव में दौड़े बेटे को भी गोली मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

पुलिस ने जब मरने वाले का रिकार्ड खंगाला तो पता चला की मृतक हीरालाल पर एक दर्जन से अधिक हत्या, लूट सहित अन्य आपारिक घटनाओं को अंजाम देने के मामले में मुकदमें दर्ज़ हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम देने वालों का भी रिकार्ड खराब होने की जानकारी मिली है। आरोपियों में एक महिला प्रधान का बेटा भी शामिल है।

आरोपी लाल बहादुर यादव की भी आपराधिक छवि

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के घुड़सहना नाऊपुर ग्राम पंचायत के रसूलपुर दुधहर गांव के ग्राम प्रधान पुत्र लाल बहादुर यादव आपराधिक छवि का है। वहीं, हीरालाल देवगांव कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। पांच बार से लगातार लाल बहादुर यादव के घर से ही ग्राम प्रधान चुना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हीरालाल उर्फ मिठाई लाल यादव इस बार ग्राम प्रधानी की चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी में था। दोनों के बीच घरेलू सम्बन्ध भी थे।

प्रधानी चुनाव से हटने का बनाया था दबाव

गुरुवार को लाल बहादुर यादव ने अपने घर पार्टी रखी और इसमें हीरालाल यादव को आमंत्रित किया। हीरालाल अपने पुत्र तेज यादव के साथ प्रधान पुत्र की पार्टी में शामिल हुआ। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान लाल बहादुर यादव हिस्ट्रीशीटर हीरालाल यादव के पर चुनाव से हटने का दबाव बनाने लगा। इसी बीच कहासुनी हो गई।

बात बढ़ी और इसी दौरान लाल बहादुर यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर हीरालाल और उसके पुत्र तेज बहादुर पर फायरिंग झोंक दिया। हमले में हीरालाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पिता-पुत्र की हत्या के बाद भड़के ग्रामीण

पिता और पुत्र की हत्‍या के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने रात को जमकर हंगामा काटा और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पीएसी बल को भी बुलाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि प्रधान पुत्र लालब हादुर यादव के घर पार्टी थी। पार्टी में लाल बहादुर यादव ने हिस्ट्रीशीटर हीरालाल यादव उर्फ मिठाई यादव को भी आमंत्रित किया था। हीरालाल यादव अपने पुत्र के साथ पार्टी में शामिल हुआ। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में आपस में कहासुनी हुई। इस दौरान लालबहादुर ने अपने साथियों के साथ हीरालाल यादव और उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की टीमें हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

Tags: 24ghante online.comazamgarh crime newsazamgarh crime news in hindiazamgarh newscrime news in hindiFather-son murderMurder in AzamgarhRuthless Murderआजमगढ़ में हत्यानिर्मम हत्यापिता-पुत्र की हत्या
Previous Post

स्वास्थ्य मंत्रालय के जाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Next Post

भारत में कोरोना की एक और कारगर दवा लॉन्च

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
corona drug

भारत में कोरोना की एक और कारगर दवा लॉन्च

यह भी पढ़ें

Sanjay Raut

बापू की जगह गोडसे ने जिन्ना को मारा होता तो शायद नहीं होता देश का बटवारा : राउत

22/08/2021
Horoscope

16 मई राशिफल: इन राशिवालों पर आज किस्मत रहेगी मेहरबान

16/05/2022
CM Yogi

गलत लोग सत्ता में आते हैं तो रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं : योगी आदित्यनाथ

14/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version