• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होम आइसोलेशन में रह रहे है मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराए : योगी

Writer D by Writer D
06/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर बड़ी चुनौती के रूप में उभर कर हम सभी के सामने आयी है। इसे सभी के सहयोग से एकजुटता के साथ मुकाबला करते हुए परास्त करना होगा।

सीएम योगी जी ने कहा होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों को मेडिकल किट शत-प्रतिशत उपलब्ध करायी जाए। कोविड मरीजों को आवश्यकतानुसार हर हाल में अस्पताल में बेड उपलब्ध कराया जाए। सरकारी कोविड अस्पताल में बेड की उपलब्धता न होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए। भुगतान न कर पाने की स्थिति में खर्च आयुष्मान भारत योजना की दरों पर राज्य सरकार वहन करेगी। साथ ही, हमें कोविड के दृष्टिगत आने वाली नई चुनौतियों के लिए भी तैयार रहकर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारी निरन्तर सजग व सतर्क रहकर अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करें। कोविड-19 के सम्बन्ध में शिथिलता या लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी व सी0एम0ओ0 जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों से निरन्तर संवाद करें। कोरोना प्रबन्धन में उनसे समन्वय बनाते हुए कार्य करें।

ट्रेन से ऑक्सीजन लाने में उत्तर प्रदेश बना देश का पहला राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रत्येक जनपद में उपलब्ध कराए गये सभी वेण्टीलेटर्स व ऑक्सीजन कन्सेन्टेटर को चालू हालत में रखा जाए। उन्होंने कहा कि एनेस्थेटिक और तकनीशियन की व्यवस्था हर हाल में हो। बेड की उपलब्धता की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी जाए। इस स्थिति को प्रातः 08 बजे तथा सायं 04 बजे सम्बन्धित पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाए। निजी लैब्स व अस्पताल में मनमाना वसूली न हो।

निर्धारित दरों पर ही जांच व उपचार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। ऑक्सीजन की सप्लाई को मांग व आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस आपूर्ति को 300 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 800 मीट्रिक टन से अधिक तक पहुंचाया गया है। प्रत्येक जनपद में एक ऑक्सीजन रीफिल सेन्टर होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए निर्धारित किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने आगे कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा की 75 प्रतिशत एम्बुलेंस का संचालन कोविड कार्य हेतु किया जाए।

CM योगी के गण में छाया ‘भगवा’, जानें जिला पंचायत की कितनी सीटें जीती

शेष 25 प्रतिशत एम्बुलेंस को नाॅन-कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि कोविड ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों व अन्य सम्बन्धित कर्मियों को वेतन का 25 प्रतिशत मानदेय अतिरिक्त रूप से दिया जाएगा।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

बॉलीवुड में जल्द डेब्यू करती नज़र आएँगी जूही की बेटी जाह्नवी

Next Post

फिल्म के मेकर्स का बड़ा एलान, राधे की कमाई का कुछ हिस्सा करेंगे दान

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Next Post
Film makers' big announcement, will donate some part Radhey's earnings

फिल्म के मेकर्स का बड़ा एलान, राधे की कमाई का कुछ हिस्सा करेंगे दान

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth

अखंड सुहाग के लिए रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद

13/10/2024
Union Foreign Minister V Muralitharan

केंद्रीय विदेश मंत्री वी मुरलीधरन की गाड़ी पर हमला, TMC पर लगा आरोप

06/05/2021
incense

घर में धूप देने के होते हैं ढेरों लाभ, जानिये किस चीज की धूनी से होता है क्या फायदा

07/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version