• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑक्सीजन भरते समय सिलेंडर फटा, सीएम योगी ने जांच के दिये आदेश

Writer D by Writer D
06/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
cylinder blast

ऑक्सीजन रिफिलिंग ले दौरान सिलिंडर ब्लास्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के चिनहट में देवा रोड के पास बीआर दुबे एन्क्लेव में बुधवार को केटी वेल्डिंग स्टोर ऑक्सीजन लिक्विड प्लांट में अचानक विस्फोट हो गया। भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

घायलों की हालत नाजुक है, जिनका लोहिया अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर के मुताबिक अब तक छानबीन में सामने आया है कि सिलेंडर में ऑक्सीजन भरते समय विस्फोट हुआ था। जिस सिलेंडर में गैस भरा जा रहा था, उसमें खराबी की बात सामने आई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिनहट के ऑक्सीजन प्लांट में रिफीलिंग के दौरान सिलेंडर फटने की दुर्घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच किये जाने के निर्देश भी दिये हैं।

तरुण मित्र के प्रधान समूह संपादक कैलाश नाथ का निधन, CM योगी ने जताया दुख

स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्लांट के बाहर करीब 50 से अधिक लोग सिलेंडर लेकर ऑक्सीजन भरवाने आए थे। प्लांट का कर्मचारी एक सिलेंडर में ऑक्सीजन भर रहे थे। इसी बीच अचानक सिलेंडर फट गया। हादसे में प्लांट में काम करने वाले बाराबंकी निवासी त्रिभुवन यादव और अरुण पांडेय की मौत हो गई वहीं, सिलेंडर भरवाने आए तीमारदार विकासनगर निवासी दीपू कनौजिया भी विस्फोट की चपेट में आ गए।

गंभीर रूप से घायल होने के कारण दीपू की भी मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि प्लांट की छत का हिस्सा उड़ गया। कई सिलेंडर छिटक के दूर जा गिरे। लाइन में लगे तीमारदारों में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

CM योगी ने कोरोना की स्थिति, उपचार व बचाव के संबंध में की समीक्षा

वही पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि केटी गैस प्लांट चिनहट में लगभग डेढ़ घंटे पहले ऑक्सीजन गैस सिलेंडर भरे जा रहे थे। उसमें से एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उससे तीन लोगों की मौत हो गई है एक गंभीर है। चार और गंभीर रूप से घायल है जिन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, सिलेंडर में कुछ डिफेक्ट था, अभी तकनीकी टीम जांच कर रही है।

Tags: blast in oxygen plantcm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

पीएम मोदी ने दवाइयों की कमी और टीकाकरण पर राज्यों को दिए निर्देश

Next Post

पंचतत्व में विलीन हुए RLD नेता अजीत सिंह, जयंत चौधरी ने दी मुखाग्नि

Writer D

Writer D

Related Posts

food
Main Slider

ऐसी जगहों पर न करें भोजन, दरिद्रता पड़ जाएगी पीछे

19/05/2026
Gas Stove
Main Slider

फिर से चमक जाएगा गंदा गैस स्टोव, आजमाए ये टिप्स

19/05/2026
Lizard
Main Slider

छिपकलियों की घर में बढ़ गईं धमा चौकड़ी, भगाएगी ये चीजें

19/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Next Post
Former Union Minister Ajit Singh

पंचतत्व में विलीन हुए RLD नेता अजीत सिंह, जयंत चौधरी ने दी मुखाग्नि

यह भी पढ़ें

सीएम योगी CM Yogi

भाजपा सरकार की विकासपरक योजनाओं से विपक्ष बौखलाया हुआ है : योगी

25/11/2020
UPTET

UPTET जल्द जारी करेगा एडमिट कार्ड, इस दिन घोषित करेगा रिजल्ट

11/11/2021
कोरोना वैक्सीनेशन Corona vaccination

यूपी में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं, प्रत्येक स्तर पर बरतें पूरी सतर्कता : सीएम योगी

21/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version