• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानवता शर्मसार: बिल न देने पर हॉस्पिटल ने कोरोना मरीज के शव को बनाया बंधक

Writer D by Writer D
07/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हापुड़
0
rama hospital

बिल ना देने पर शव को बनाया बंधक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। कोरोना मरीज नितिन (23 वर्ष) की इलाज होने के दौरान मौत हो जाने पर 54 हज़ार रुपये जमा न करने पर रामा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा शव को बंधक बनाकर रखा गया। इस मामले में डीएम हापुड की हस्तक्षेप के बाद 35 हज़ार रुपये लेकर रामा अस्पताल प्रशासन ने युवक का शव उसके परिजनों को सौंपा।

दरअसल, हापुड़ के पिलखुवा के गालंद निवासी 23 वर्षीय युवक नितिन गोयल की रामा मेडिकल कॉलेज में 4 मई की देर रात कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। अगले दिन 5 मई को अस्पताल प्रबंधन द्वारा मृतक के पिता मनोज गोयल को 54 हज़ार रुपये का बिल हाथ में थमा दिया गया। जब मृतक के पिता मनोज गोयल कहते हैं कि हमारे पास पैसे नहीं है तो अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि जब तक रुपये जमा नहीं करोगे, तब तक मृतक का शव नहीं देंगे।

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मौत, AIIMS में था भर्ती – रिपोर्ट

इसके बाद धौलाना के एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने अस्पताल प्रबंधन से बात कर कहा कि मृतक के इलाज का जो भी खर्चा हुआ है, वह मैं दे दूंगा, आप शव को ले जाने दीजिए। इतने पर भी अस्पताल प्रबंधन नहीं पसीजा और मृतक के परिजनों से 35 हज़ार रुपये वसूलने के बाद ही शव को परिजनों को सुपुर्द किया। 35 हजार रुपए मिलने तक अस्पताल प्रबंधन ने मृतक के शव को अस्पताल में बंधक बनाकर रखा था।

इस बीच रामा मेडिकल कॉलेज में मरीजों के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले की जांच का आदेश डीएम अनुज सिंह ने दिया है। साथ उन्होंने तीन कोविड-19 हॉस्पिटल रामा मेडिकल कॉलेज, जीएस मेडिकल कॉलेज और सरस्वती मेडिकल कॉलेज में अब मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं, जिनका कार्य अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन की आपूर्ति, वेंटीलेटर की समस्या सहित मरीजों को एडमिट कराने से लेकर मरीजों को डिस्चार्ज कराने और मृतकों के शवों को परिजनों को सौंपने का होगा।

BHU के अस्थाई अस्पताल में 250 बेड का ICU वार्ड तैयार, कल से शुरू होगी भर्ती

एक तरफ जहां यूपी सरकार यह कह रही है कि कोविड-19 संक्रमण के इलाज का पूरा खर्चा वह उठाएगी तो वहीं दूसरी तरफ वास्तविकता कुछ और ही दिखाई दे रही है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा संक्रमण से मरने वालों के परिजनों से इलाज़ का पूरा रुपया वसूलने तक मृतक के शव को बंधक बनाकर रखे जाने की घटना शर्मनाक है।

Tags: crime newsrama hospitalup news
Previous Post

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मौत, AIIMS में था भर्ती – रिपोर्ट

Next Post

कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
fire in textile factory

कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

यह भी पढ़ें

जानिए शरीर में किन चीजों की आदतों से हो सकती है किडनी में खराबी

05/01/2022
Jetpack

जेटपैक सूट से अब सीमा पर हवा में उड़ान भरेंगे भारतीय सैनिक

05/03/2023
Cloudburst

कालीमठ घाटी के ब्यूंखी में बादल फटने से दहशत में ग्रामीण

11/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version