• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उखड़ती सांसों के दौर में भी भाजपा सरकार संवेदन शून्य बनी हुई : अखिलेश

Writer D by Writer D
07/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे अपने आप को सुरक्षित रखते हुए अपने गांव, आसपास की जनता की भरपूर सहायता का संकल्प लें और यथासंभव मदद में जुटे रहें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब शहरों, महानगरों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों तक इसका प्रकोप तेजी से फैल रहा है। गांवों में तो स्वास्थ्य  सेवाएं न के बराबर हैं। वहां संक्रमितों की जांच ही नहीं हो रही है। उपचार की बात तो दूर की बात है।  यह बात जगजाहिर हो गई है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कुप्रबंधन तथा भ्रष्टाचार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है और दिन प्रतिदिन हालत बिगड़ती जा रही है। कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या न काम हो रही है और न मौतों का सिलसिला थम रहा है। ऑक्सीजन की कमी से उखड़ती सांसों के दौर में भी भाजपा सरकार संवेदन शून्य बनी हुई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी चाहें जो दावे करें हकीकत में कोरोना के मरीज अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं और एम्बुलेंस में या स्ट्रेचर में इलाज तथा ऑक्सीजन के आभाव में दम तोड़ रहे हैं। दवाएं, इंजेक्शन, सर्जिकल उपकरण, बाजार से गायब हैं। इनकी कालाबाजारी को सरकार रोकने में अक्षम है।

समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार के समय में जो स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की थी, उन्हें भाजपा सरकार ने आते ही बर्बाद कर दिया। 108, 102, एम्बुलेंस सेवाओं को ध्वस्त कर दी है। रायबरेली और गोरखपुर में एम्स के लिए जमीन समाजवादी सरकार ने दी थी और भाजपा सरकार समय से चालू तक नहीं कर सकी।

भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार द्वारा बनाए मेडिकल कॉलेजों के नाम बदलने के सिवाय कोई नए मेडिकल कॉलेज की नींव तक नहीं रखी? आज जब हालात बिगड़े हैं तो उसे अवधशिल्प ग्राम और कैंसर अस्पताल में बदलने की सुध आई है। जनता देख रही है कि भाजपा सरकार में उसकी जिंदगी से कैसे खिलवाड़ हो रहा है

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

कार के अंदर खेल रहे चार बच्चों की मौत, एक की हालत नाजुक

Next Post

राम जन्मभूमि विवाद पर फैसला सुनाने वाले जज डीवी शर्मा का निधन, CM योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
judge DV Sharma

राम जन्मभूमि विवाद पर फैसला सुनाने वाले जज डीवी शर्मा का निधन, CM योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

falling from roof

घर में घुसकर दबंगों ने नाबालिग को छत से फेंका, टूटी रीढ़ की हड्डी

23/06/2021
Hair

गर्मियों में सिर की खुजली से है परेशान, दूर करने के लिए करें ये उपाय

17/04/2025
Mobile Blast

चार्जिंग में लगाते ही धमाके के साथ फटा मोबाइल, छात्र ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

15/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version