• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए योगी सरकार ने स्वीकृत किए इतने करोड़ रुपए

Writer D by Writer D
08/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बचाव और रोकथाम के लिए कई प्रस्तावों को स्वीकृति देते हुए प्रदेश सरकार ने 443.50 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसी धनराशि में सभी 75 जिलों में आक्सीजन सिलेंडर, कोविड टेस्टिंग किट, मेडिकल होम किट, अस्थाई आश्रय स्थल, आक्सीजन प्लांट की स्थापना आदि के कार्यों के लिए 225 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

मुख्य सचिव आरके तिवारी की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन के लिए गठित राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में ये फैसले किए गए हैं।

इसके तहत जिलों में क्वारंटीन सेंटर चलाने के लिए 7.72 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। सीएसआईआर, एनबीआरआई, सीडीआरआई, बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोवाटनी लखनऊ को इलाज के लिए जरूरी खरीद तथा दवाओं के लिए एक-एक करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

सभी 75 जिलों में मेडिकल कन्जयूमेबिल्स जैसे पीपीई किट, एन-95 मास्क, आक्सीजन सिलेंडर, कोविड टेस्टिंग किट की खरीद, मेडिकल होम किट आइसोलेशन के मरीजों को पहुंचाने सर्विलांस, स्क्रीनिंग, आपरेशन तथा कान्ट्रैक्ट ट्रेसिंग में वाहन किराये पर लेना, अस्थाई आश्रय स्थल, क्वारंटीन कैम्प/स्क्रीनिंग कैम्प का संचालन, कंटेनमेंट आपरेशन, सर्विलांस व डाटा इंट्री के लिए मान्य सेवा, आक्सीजन प्लांट की स्थापना, आक्सीजन की व्यवस्था के लिए अवस्थापना कार्य, नई पाईप लाइन बिछाना तथा एक्सटेंशन कार्य पर 225 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

श्रमिकों के पलायन पर मायावती की केजरीवाल को फटकार, कहा- पहले भी यही नाटक किया था

बैठक में पुलिस कर्मियों के प्रयोग के लिए पीपीई किट व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया। झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा अन्य प्रदेशों से ट्रेन से प्रदेश में आने वाले आक्सीजन टैंकर के लिए रेलवे को अग्रिम किराया भुगतान के लिए 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य को 24 राजकीय / स्वाशासी मेडिकल कालेजों को कोविड अस्पतालों तथा लैबों की स्थापना के लिए 79.88 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। कोविड-19 वायरस के प्रकोप से निपटने के  लिए आक्सीजन की आपूर्ति के लिए प्रबंध निदेशक, यूपीसीडा लखनऊ को भुगतान किए जाने के लिए 1.90 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य अनुभाग-2 के निर्वतन पर कोविड-19 की जांच के लिए आरटीपीसीआर किट एवं आरएनए इक्सट्रैक्शन किट क्रय किए जाने व केजीएमयू को भुगतान के लिए 50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अपर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 855 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए प्रति केन्द्र 20 आक्सीजन कान्सट्रैटर की दर से कुल 17,100 आक्सीजन कान्सट्रैटर स्वीकृत करते हुए प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन को अग्रिम भुगतान के लिए 10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

सीएम योगी आज एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे बरेली-मुरादाबाद, जानें पूरा शेड्यूल

प्रदेश के 10 जनपदों बाराबंकी, उन्नाव, एटा, फिरोजाबाद (शिकोहाबाद), हमीरपुर, कानपुर देहात, शामली, सम्भल, श्रावस्ती, हाथरस के जिला चिकित्सालयों में 500 लीटर प्रति मिनट का पीएसए आक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी गई। प्रदेश के 50 महिला चिकित्सालयों में 20 कन्संट्रेटर प्रति चिकित्सालय की दर से 1040 आक्सीजन कन्संट्रेटर तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग को 2000 आक्सीजन कन्संट्रेटर खरीद की स्वीकृति दी गई।

Tags: cm yogicorona in UP
Previous Post

विजय देवरकोंडा के फैंस को लगा बड़ा झटका, फिल्म की रिलीज डेट टली

Next Post

देश में कोरोना के 4.01 लाख से ज्यादा नए मामले, रिकवरी रेट 81.90 फीसद हुआ

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
Corona

देश में कोरोना के 4.01 लाख से ज्यादा नए मामले, रिकवरी रेट 81.90 फीसद हुआ

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

Maha Kumbh: संगम की स्वच्छता की पहरेदारी कर रहे प्रयागराज के 500 “गंगा प्रहरी”

17/11/2024
jhanvi kapoor

सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर ने शेयर की फोटो, किया ये खुलासा

17/07/2021
Supreme Court - stray dogs

इन जगहों पर कुत्तों की No Entry, आवारा पशुओं पर भी सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

07/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version