• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी के घर हमला, गोली लगने से मासूम की मौत

Writer D by Writer D
08/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
election rivalry

चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी के घर हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पंचायत परिणाम आने के बाद से हिंसा का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। चुनावी रंजिश का खूनी चेहरा उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना इलाके में देखने को मिला जहां निर्वाचित प्रधान के पति ने साथियों के साथ असलहों से लैस होकर अपने प्रतिद्वंद्वी प्रधान प्रत्याशी के घर हमला बोल दिया। गाली-गलौज के बाद प्रधान पक्ष की ओर कई राउंड फायरिंग की गई।

घटना में प्रतिद्वंद्वी प्रधान प्रत्याशी के 12 वर्ष के भतीजे के सीने में गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। देर रात हुई घटना की सूचना पर सीओ समेत दो थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थितियों का जायजा लिया।

हाइवा की टक्कर से 100 फिट गहरी खाई में गिरा ट्रक, महिला समेत 4 की मौत

मृतक के चाचा की तहरीर पर नवनिर्वाचित प्रधान समेत 7 लोगों पर बलवा, हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत समसपुर अटिया कबूलपुर के मजरा अंटवा गांव निवासी निर्वाचित प्रधान अनुराधा के पति रणधीर सिंह शुक्रवार देर रात अपने भाई अनूप, मनोज, बेटे सूरज, नीरज, पत्नी अनुराधा सिंह व गांव के साथी अभिषेक सिंह के साथ असलहों एवं डंडो से लैस होकर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मीनू के पति  मनोज के घर पहुंचे।

गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली दीपक (13) पुत्र विमलेश के सीने में जा धंसी। जिससे  दीपक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हमलावरों की पिटाई से मनोज की मां सियादुलारी, पत्नी मीनू व विमलेश को चोटे आई हैं।

जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी फरार

मृतक दीपक गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था। अनुराधा निर्वाचित प्रधान हैं, जबकि मीनू पत्नी मनोज चुनाव में हार गईं थी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Tags: crime newsPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newsup newsup panchayat chunav
Previous Post

नोएडा में आज से शुरू हुआ ऑक्सीजन सेंटर, कोरोना मरीजों को मिलेगी राहत

Next Post

JDU के वरिष्ठ नेता तनवीर अख्तर का कोरोना से निधन, CM नीतीश ने व्यक्त किया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
Senior JDU leader Tanvir Akhtar

JDU के वरिष्ठ नेता तनवीर अख्तर का कोरोना से निधन, CM नीतीश ने व्यक्त किया शोक

यह भी पढ़ें

पीएम आवास पहुंचे अमित शाह, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

19/10/2021
Phangnon Konyak

‘मैं अनकंफर्टेबल हो गई बहुत करीब आकर…’, राहुल गांधी पर बीजेपी महिला सांसद का आरोप

19/12/2024
accident

तेज रफ्तार बाइक ने जल निगमकर्मी को रौंदा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

04/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version