• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

World Cancer Day: लीवर कैंसर से है बचना, तो इस चीज से बना लें दूरी

Writer D by Writer D
03/02/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लिवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग होता है। लिवर खून में से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। यह एंजाइम और पित्त का निर्माण भी करता है जो भोजन को पचाने में मदद करता है। दुनिया भर में लिवर कैंसर की वजह से सबसे ज्यादा मौत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी अन्य तरह के कैंसर से होने वाली मौतों में लिवर कैंसर तीसरा सबसे बड़ा कारण है।

वैसे तो लिवर कैंसर के पीछे कई वजहें हो सकती है लेकिन गलत खानपान की वजह से ये बीमारी तेजी से बढ़ रही है। आमतौर पर इसकी शुरुआत बहुत ज्यादा जंक फूड की वजह से होती है। आजकल जंक फूड लोगों के लाइफस्टाइल का एक नियमित हिस्सा बन गया है। ये सभी फास्ट फूड न केवल मोटापे बढ़ाते हैं बल्कि आपके लीवर को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इससे सिरोसिस हो सकता है और लीवर कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जंक फूड का मतलब है कि आप जो कुछ खा रहे हैं वो ठीक से पकाया नहीं गया है। या फिर इसमें हाइड्रोकार्बन है। इसमें कुछ ऐसे केमिकल होते हैं जो कार्सिनोजेनिक यानी कैंसरकारक पदार्थ होते हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमारी आंत में अच्छे और खराब दोनों तरह के बैक्टीरिया होते हैं। ज्यादा जंक फूड का सेवन खराब बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है और इसकी वजह से कैंसर भी हो सकता है।

डॉक्टर्स का कहना है कि खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा कैलोरी वाले फूड, हाई कार्बोहाइड्रेट वाले फूड, सोडा ड्रिंक्स और एक्सरसाइज की कमी से लोगों को लिवर से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी रूप में जंक फूड लेने से बचना चाहिए और स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ज्यादा प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट फैट वाली हेल्दी चीजें लेनी चाहिए। इसके अलावा अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को हमेशा ठीक रखने की कोशिश करें। खाने की खराब आदतें, खासतौर से फैट और शुगर से भरपूर आहार फैटी लीवर को बढ़ावा देता है। जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म खराब होता है, उनमें ये ट्यूमर में बदल सकता है।

लीवर कैंसर के लक्षण

– वजन घटना, पेशाब करने के दौरान दर्द होना।

– भूख न लगना, उल्टी होना, बुखार, बढ़े हुए स्प्लीन, पेट में सूजन आदि।

– कम खाने से ही बहुत अधिक पेट भरा होने का अहसास होना।

– पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द या सूजन की शिकायत होना।

– त्वचा और आंखें पीली होना, जिसे जॉन्डिस भी कहते हैं।

आपको बता दे, हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे  मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरुक करना है।

Tags: body fatcancer dayfatFatty liverhealthy liverJunk foodjunk food problemliverliver cancerliver care tipsliver healthworld cancer dayworld cancer day 2022
Previous Post

कांग्रेस ने जारी की सातवीं सूची, 27 में से 11 महिलाओं को बनाया प्रत्याशी

Next Post

जानें क्या है सर्वाइकल कैंसर, ना करें नज़रअंदाज़

Writer D

Writer D

Related Posts

LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Vastu Tips
फैशन/शैली

इस दिशा की खिड़की खोलने से घर से दूर होंगी परेशानियां

26/06/2026
tips for money
धर्म

सुख-समृद्धि का होगा आगमन, घर में लगाएं ये पौधे

26/06/2026
धर्म

इन चीजों को फौरन कर दें घर से बाहर, वरना दरिद्रता ले लेगी एंट्री

26/06/2026
Peepal
फैशन/शैली

घर से ऐसे हटाएं पीपल के पेड़ को, नहीं लगेगा वास्तु दोष

26/06/2026
Next Post
cervical cancer

जानें क्या है सर्वाइकल कैंसर, ना करें नज़रअंदाज़

यह भी पढ़ें

यूपी में कोरोना के मात्र 213 नए मामले, CM योगी ने जताई खुशी

21/06/2021
ratan rajput

रतन राजपूत ने फैन्स को दी छठ पूजा की बधाई

19/11/2020
fire broke out

बीकेटी बाजार में आग लगने से चार दुकानें हुई राख, लाखों के नुकसान की आशंका

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version