• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह के निधन पर जताया दुख

Writer D by Writer D
08/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Former hockey player Ravinder Pal Singh

Former hockey player Ravinder Pal Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हॉकी के दिग्गज खिलाडी एवं स्वर्ण पदक विजेता रविंदर पाल सिंह ने करीब दो सप्ताह कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शनिवार की सुबह लखनऊ में अंतिम सांस ली। वह 60 वर्ष के थे।श्री  सिंह को 24 अप्रैल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जाहिर किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य तथा ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी श्री रविंदर पाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व पूर्व ओलंपियन श्री रविंदर पाल सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

उनका जाना भारतीय खेल जगत की अपूरणीय क्षति है।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 8, 2021

परिजनों के अनुसार वह कोरोना संक्रमण से उबर चुके थे और टेस्ट नेगेटिव आने के बाद कोरोना वॉर्ड से बाहर थे। शुक्रवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। करीब दो सप्ताह कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शनिवार की सुबह रविंदर पाल सिंह ने अंतिम सांस ली।

वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 1984 खेल चुके सिंह ने विवाह नहीं किया था। उनकी एक भतीजी प्रज्ञा यादव है। वह 1979 जूनियर विश्व कप भी खेले थे और हॉकी छोड़ने के बाद स्टेट बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी।

खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा – मुझे यह जानकर अपार दुख हुआ है कि श्री रविंदर पाल सिंह जी कोरोना से जंग हार गए। भारत ने मॉस्को ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम का एक स्वर्णिम सदस्य खो दिया । भारतीय खेलों में उनके योगदान को याद रखा जाएगा।

Tags: cm yogihockey player Ravinder Pal Singhup newsYogi News
Previous Post

वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

Next Post

CM योगी ने कोविड कमांड कंट्रोल रूम की समझी व्यवस्था, अधिकारीयों के साथ की बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
cm yogi meeting

CM योगी ने कोविड कमांड कंट्रोल रूम की समझी व्यवस्था, अधिकारीयों के साथ की बैठक

यह भी पढ़ें

नजर ना आए Karwa Chauth का चांद, तो जान लें क्या करें महिलाएं

22/10/2021
Hezbollah's top commander Mohammad Ali Jamul killed

हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर मोहम्मद अली जमूल ढेर, इजरायल ने ऐसे सुलाया मौत की नींद

31/05/2025
Cold storage building collapsed

भरभराकर गिरी कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग, मलबे में दबे मजदूर

23/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version