• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संक्रमित आसाराम ने मांगी दो माह की अंतरिम जमानत

Writer D by Writer D
10/05/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Asaram Bapu

Asaram Bapu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स में इलाज करा रहे आसाराम ने अपना इलाज आगे भी जारी रखने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट से दो महीने की अंतरिम जमानत मांगी है।

आसाराम की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एम्स से आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में अब अगली सुनवाई 13 मई को होगी।

नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम का दूसरे बंदियों के साथ कोरोना सैंपल लिया गया था। पॉजिटिव आने के बाद आसाराम का ऑक्सीजन लेवल गिरना शुरू हो गया। बाद में उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पूर्व उसे सुरक्षा कारणों से जोधपुर एम्स में शिफ्ट कर दिया गया था।

खेत में सो रहे किसान की पीट-पीटकर हत्या, साथी की हालत गंभीर

वहां आसाराम की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। अब आसाराम ने कोरोना की आड़ में हाईकोर्ट से दो माह की अंतरिम जमानत देने की मांग की है। आसाराम की याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में न्यायाधीश संदीप मेहता और न्यायाधीश देवेंद्र कच्छवाहा की खंडपीठ में सुनवाई हुई।

आसाराम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जगमाल सिंह चौधरी ने तर्क दिया कि आसाराम कई बीमारियों से पीडित हैं और वह अपना इलाज आयुर्वेद पद्धति और दूसरे पद्धति से कराना चाहता हैं, इसलिए उसे दो महीने की अंतरिम जमानत दी जाए। खंडपीठ ने राजकीय अधिवक्ता अनिल जोशी को एम्स से आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट अगली सुनवाई पर पेश करने के निर्देश दिए।

कोविड मरीजों को लगा दिए 500 नकली रेमडेसिविर, हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ FIR

इस मामले में अब अगली सुनवाई 13 मई को तय की गई है। आसाराम ने पूर्व में भी खुद को 12 बीमारियां बताते हुए केरल के आयुर्वेद केंद्र से इलाज के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया था।

Tags: asaram bapurajasthan news
Previous Post

जानिए 6 GB रैम के कुछ दमदार फोन, पढ़े पूरी खबर

Next Post

अवधनामा के समूह संपादक वकार रिजवी का निधन, CM योगी ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Dehradun
Main Slider

खूबसूरती का नायब हीरा है राज्य, प्राकृतिक सुन्दरता देख अचंभित होता है पर्यटक

03/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

आंगनबाड़ी कर्मियों को मानदेय वृद्धि का भरोसा, हड़ताल स्थगित

02/05/2026
Next Post
Waqar Rizvi

अवधनामा के समूह संपादक वकार रिजवी का निधन, CM योगी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

Half-Burnt Wick

नरक चतुर्दशी पर आज जरूर जलाएं आटे का चौमुखा दीपक

11/11/2023
Mayawati

मायावती सरकार के दौरान स्मारक घोटाले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

12/02/2021
Yogi government strict on exploitation of students

स्कूलों में बच्चों के शोषण पर योगी सरकार सख्त, जारी की गाइडलाइंस

27/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version