• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, ट्वीट कर बोले- न पानी है, न वॉशरूम है

Writer D by Writer D
12/05/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Pappu Yadav

Pappu Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मधेपुरा के पूर्व सांसद व जाप सुप्रीमों राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मंगलवार की रात 3 बजे वीरपुर कारा क्वारंटाइन जेल लाए गए। हालांकि पप्पू यादव को लेकर पुलिस बल लगभग डेढ़ बजे रात में ही पहुंची लेकिन सारी प्रक्रिया पूरी होते होते तीन बजे उन्हें जेल भेजा गया। इस दौरान पप्पू यादव गाड़ी पर ही बैठे रहे। बीते दिन पटना पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें पहले हिरासत में लिया, फिर 32 साल पुराने एक केस में गिरफ्तार कर लिया। अब पप्पू यादव वीरपुर की जेल में हैं और भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

पप्पू यादव कुछ ही दिन पहले बीमारी के बाद ऑपरेशन करवा कर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। पप्पू ने जेल जाने से पहले भी कोर्ट के समक्ष अपनी बीमारी का हवाला दिया था। पप्पू ने ट्वीट कर जानकारी दी और लिखा है वीरपुर जेल में मैं भूख हड़ताल पर हूं। न पानी है, न वाशरूम है, मेरे पांव का ऑपरेशन हुआ था, नीचे बैठ नहीं सकता, कमोड भी नहीं है। कोरोना मरीज की सेवा करना, उनकी जान बचाना, दवा माफिया,हॉस्पिटल माफिया,ऑक्सीजन माफिया,एम्बुलेंस माफिया को बेनकाब करना ही मेरा अपराध है। मेरी लड़ाई जारी है!

वीरपुर जेल में मैं भूख हड़ताल पर हूं। न पानी है, न वाशरूम है, मेरे पांव का ऑपरेशन हुआ था, नीचे बैठ नहीं सकता, कमोड भी नहीं है।

कोरोना मरीज की सेवा करना,उनकी जान बचाना, दवा माफिया,हॉस्पिटल माफिया,ऑक्सीजन माफिया,एम्बुलेंस माफिया को बेनकाब करना ही मेरा अपराध है। मेरी लड़ाई जारी है!

— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) May 12, 2021

इससे पहले मंगलवार को जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तारी के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को पटना से हुई गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव के समर्थकों के भारी विरोध के बीच मधेपुरा ले जाया गया। रात के लगभग 10:50 बजे 30 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ पप्पू यादव को मधेपुरा कोर्ट लाया गया। पप्पू यादव की पेशी के लिए रात 11 बजे मधेपुरा सिविल कोर्ट को खोला गया।

यूपी बोर्ड एग्जाम समेत अन्य परीक्षाओं पर निर्णय 20 मई के बाद : दिनेश शर्मा

कोर्ट के कर्मचारी अपने कार्यालय पहुंचे जहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पप्पू की पेशी हुई। पेशी के दौरान उन्होंने कोर्ट के सामने अपनी बीमारी का भी हवाला बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की मांग की। पप्पू यादव की पेशी को लेकर बड़ी संख्या में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, फिर भी सैकड़ों समर्थक रात के अंधेरे में जगह-जगह डटे दिखे।

Tags: bihar newspappu yadavPappu Yadav on hunger strike
Previous Post

यूपी बोर्ड एग्जाम समेत अन्य परीक्षाओं पर निर्णय 20 मई के बाद : दिनेश शर्मा

Next Post

पावरलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का कपड़ा जलकर खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Circles
Main Slider

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

24/07/2026
Anand Bardhan issued instructions for an integrated system.
उत्तराखंड

112 से जुड़ेंगी सभी आपातकालीन सेवाएं, मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत व्यवस्था के निर्देश

23/07/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी 25,26 जुलाई को आगरा में,421 करोड़ की विकास योजनाओ का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास –

23/07/2026
jan-jan ki sarkar jan-jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान में 44 हजार से अधिक लोग पहुंचे

23/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने वाले कलाकार व शोधकर्ता तैयार करेगी सुपवा : सीएम

23/07/2026
Next Post
fire in powerloom factory

पावरलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का कपड़ा जलकर खाक

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

साजिश व झूठ के सहारे भाजपा सत्ता हासिल करने को बेताब: अखिलेश यादव

03/03/2024
Mohammad Kaif Nickname Sachin

सचिन तेंदुलकर ने दी मोहम्मद कैफ को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई

02/12/2020
Murder

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

27/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version