• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्राम प्रधान की हत्या की साजिश करने वाले दो इनामी बदमाशों को STF ने दबोचा

Writer D by Writer D
12/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
killer arrested

killer arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रायबरेली में सुपारी देकर ग्राम प्रधान की हत्या कराने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक लाख रुपये के इनामी को उसके साथी के साथ आज गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली की रायबरेली के ऊँचाहार इलाके में रामचन्दरपुर के ग्राम प्रधान दिलीप तिवारी उर्फ लाल जी तिवारी एवं युनूस अली की सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश योजना है। इस का पर्दाफाश करते हुए एसटीएफ ने हत्या की सुपारी लेने वाले एक लाख रुपये के इनामी अपराधी प्रशान्त उर्फ गुड्डू उर्फ डाक्टर निवासी ग्राम भारतगढ़ को उसके साथी सुरेश सिंह उर्फ मुन्ना निवासी साहबगंज बाजार सलोन को रामचन्दरपुर रेलवे क्रासिंग के पास बनरहिया बाग से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर, तमंचा 315 बोर, कुछ कारतूस और दो मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की।

वैक्‍सीन पर भ्रम फैला कर जनता को खतरे में धकेल रहे हैं अखिलेश : सिद्धार्थ नाथ

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार इनामी अपराधी एवं उसके साथी से गहन एवं विस्तृत पूछताछ पर बताया कि नवम्बर 2020 में देवतादीन निवासी ग्राम रामचन्दरपुर की लड़की शिवानी को उसी के गाॅव के युनूस अली ने भगा कर शादी कर ली थी। युनूस अली रामचन्दरपुर गाॅव के प्रधान दिलीप कुमार तिवारी उर्फ लाल जी तिवारी का करीबी था। उसके बाद इसी 14 फरवरी को ग्राम रामचन्दरपुर निवासी देवतादीन का पुत्र आयुष आनन्द ने अपने दोस्तों के साथ अम्बेडकर जयन्ती का आयोजन कर रहा था। चूॅकि उसी समय प्रदेश में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव का भी हो रहा था एवं ग्राम प्रधानी

का चुनाव लड़ रहे दिलीप कुमार तिवारी उर्फ लाल जी तिवारी अपने चुनाव प्रचार में जुलूस निकाल रहे थे। अम्बेडकर जयन्ती मना रहे आयुष आनन्द व उसके दोस्तों तथा जुलूस निकाल रहे ग्राम प्रधान दिलीप कुमार तिवारी के बीच कहा सुनी हो गई तथा एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए चले गए।

ममता की मोदी को चिट्ठी, लिखा- वैक्सीन बनाने के लिए बंगाल जमीन देने को तैयार

प्रवक्ता ने बताया कि 16 अप्रैल को ऊँचाहार और जगतपुर के बीच चड़रई चौराहा के पास आयुष आनन्द की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक आयुष आनन्द के पिता देवतादीन को शक था कि उसका बेटा सड़क दुर्घटना में नहीं मरा बल्कि ग्राम प्रधान दिलीप कुमार तिवारी ने सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या करवा दी। देवतादीन अपने बेटे की मौत तथा एक दूसरे धर्म के लड़के द्वारा स्वयं की लड़की को भगाकर शादी कर लेने से काफी दुखी एवं क्षुब्ध था तथा वह हर हाल में इसका बदला लेना चाहता था। अपने साथ हुई दोनों घटनाओं का जिम्मेदार ग्राम प्रधान दिलीप कुमार तिवारी उर्फ लाल जी तिवारी एवं युनूस अली को मानता था, जिसका बदला दोनों की हत्या कराने का ठेका प्रतापगढ़ निवासी मुन्ना सिंह उर्फ सुरेश सिंह को दिया।

ममता की मोदी को चिट्ठी, लिखा- वैक्सीन बनाने के लिए बंगाल जमीन देने को तैयार

उन्होंने बताया कि मुन्ना सिंह उस इलाके का दबंग एवं पुराना शातिर अपराधी है तथा हत्या, लूट जैसी जघन्य आपराधिक वारदातों में कई बार जेल भी जा चुका है। मुन्ना सिंह ने ग्राम प्रधान लाल जी तिवारी एवं युनूस अली की हत्या करने के लिए प्रतापगढ़ का शातिर एवं वर्ष 2019 से फरार एक लाख रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी प्रशान्त उर्फ डाक्टर से सम्पर्क किया। प्रशान्त उर्फ डाक्टर ने प्रतापगढ़ जेल में बंद अपने साथी रामराज यादव से इस घटना को अंजाम देने के लिए दो-तीन लड़कों के लिए सम्पर्क किया। इधर देवतादीन द्वारा उक्त दोनों लोगों की हत्या करने के एवज में दो लाख रूपए मुन्ना सिंह को एडवान्स के रूप में दिया जा चुका था। शातिर अपराधी प्रशान्त उर्फ डाक्टर द्वारा हत्या करने के लिए रैकी भी की चुकी थी।

गौरतलब है कि देवतादीन गुजरात के मेहसाणा में डैरिक मैन के पद पर कार्यरत् है। इस बीच वह पंचायत चुनाव के समय अपने गाॅव रामचन्दरपुर आया हुआ था एवं वर्तमान ग्राम प्रधान दिलीप तिवारी का चुनाव में विरोध भी किया था। हत्या की सुपारी लेने वाले अभियुक्तों को देवतादीन ने यह बताया गया था कि जब वह गुजरात पहुॅच जाएगा तथा ड्यूटी के दौरान वहां लगे कैमरों मेें उसकी उपस्थिति दर्ज हो जाए तब दोनों लोगों के हत्या की घटना को अंजाम देना है। सात अप्रैल को देवतादीन मेहसाणा चला गया था और डील के मुताबिक अब किसी भी दिन गिरफ्तार किए गए शातिर

अपराधी प्रशान्त उर्फ डाक्टर तथा मुन्ना सिंह उपरोक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर रामचन्दर पुर के प्रधान दिलीप कुमार तिवारी उर्फ लाल जी तिवारी तथा युनूस अली की हत्या कर दी जाती।

Tags: crime newskiller arrestedup newsup stf
Previous Post

वैक्‍सीन पर भ्रम फैला कर जनता को खतरे में धकेल रहे हैं अखिलेश : सिद्धार्थ नाथ

Next Post

कोरोना से जंग में श्रीकांत शर्मा ने 50 लाख तो मुलायम ने दिए 30 लाख

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, अमित शाह के संभावित दौरे की भी होगी समीक्षा

03/11/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में एक लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान, अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Next Post
shrikant-mulayam

कोरोना से जंग में श्रीकांत शर्मा ने 50 लाख तो मुलायम ने दिए 30 लाख

यह भी पढ़ें

gupteshwar pandey shivsena

सुशांत मामले को लेकर नाराज शिवसेना का गुप्तेश्वर पांडे को ‘सबक सिखाने’ का प्लान फेल

08/10/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 101वां संस्करण

28/05/2023
school bus overturn

अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी, दो बच्चों की मौत, 30 से अधिक घायल

17/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version